यूजी परीक्षा फार्म भरने के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई तिथि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कोराना काल में तय समय पर ऑनलाइन परीक्षा फार्म न भर पाने वाले यूजी विद्यार्थियों को परीक्षा फार्म भरने के लिय अतिरिक्त समय दिया है। पिछले सत्र में जो विद्यार्थी फार्म नहीं भर पाए ते उन्हें न्यूनतम 1200 रुपये की लेट फीस के साथ 25 फरवरी तक फार्म भरने होंगे। अगले रेगुलर सत्र की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को बिना लेट फीस के तय शुल्क के साथ फार्म भरने का मौका दिया गया है। यूजी वार्षिक सिस्टम के पहले और दूसरे वर्ष के छात्र, सेमेस्टर सिस्टम में दूसरे और चौथे सेमेस्टर के छात्रों को यह अंतिम मौका है। 2017 के बाद के बैच के छात्र ऑनलाइन फार्म विवि के एग्जाम पोर्टल के माध्यम से भर सकेंगे। वहीं, री-अपीयर परीक्षा देने वाले छात्र विवि की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन फार्म भर सकेंगे। ब्यूरो
52 केंद्रों पर यूजी परीक्षा करवाएगा एचपीयू
विश्वविद्यालय 22 फरवरी से प्रदेश भर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में यूजी के सेमेस्टर सिस्टम में पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं करवाएगा। इसके लिए विवि ने 52 परीक्षा केंद्र पूरे प्रदेश भर में बनाए हैं, जहां ये परीक्षाएं होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए बहुत से परीक्षार्थियों ने गलत परीक्षा केंद्र फार्म में भरे हैं। कोविड-19 संक्रमण के खतरे और छात्रों को पेश आने वाली परेशानी के मद्देनजर बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर के छात्र छात्राओं को सूची में शामिल अपने नजदीकी परीक्षा केंद्रों में परीक्षा देने की छूट दी गई है। ब्यूरो
अर्थशास्त्र , लोक प्रशासन का जारी किया परिणाम
शिमला। एचपीयू ने एमए अर्थशास्त्र, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र की सेमेस्टर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इधर, बीपीएड के प्रथम, तृतीय और चौथे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर इसे वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया है। ब्यूरो
एमडी, एमएस दूसरे चरण की काउंसलिंग 23 फरवरी को
राजीव गांधी आयुर्वेदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय पपरोला में एमडी, एमएस आयुर्वेद में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का पहला दौर पूरा करने के बाद प्रवेश मेरिट जारी कर दी गई है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। दूसरे राउंड की काउंसलिंग 23 फरवरी को आयुर्वेदिक पीजी कॉलेज पपरोला में प्रधानाचार्य प्रो. विजय चौधरी की देखरेख में होगी। प्राचार्य प्रो. विजय चौधरी ने बताया कि आल इंडिया और स्टेट कोटा की एमडी, एमएस की इन विभागों की सीटें खाली हैं, जिसमें मेरिट के आधार पर स्पेशिलिटी बदलने का मौका दिया जाएगा। रचना शरीर की सामान्य वर्ग की एक, स्वास्थवरिता, रस शास्त्र, पंचकर्मा, द्रव्यगुण, शलक्या तंत्रा और शल्य तंत्रा की एक-एक सीट खाली है।