फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh University Executive Council Meeting Decisions

HPU: ईसी की मंजूरी के बाद इन पदों पर भर्ती भरने का रास्ता साफ

Fri, 18 Aug 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 18 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh University Executive Council Meeting Decisions

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय 38 शिक्षक और गैर शिक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। विवि की कार्यकारी परिषद ने वित्त कमेटी के मंजूर प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी दे दी है। वीरवार को कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई।

विज्ञापन


साथ ही विवि में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया में साक्षात्कार की शर्त को समाप्त करने को भी हरी झंडी दे दी है। पूर्व में विज्ञापित पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के साक्षात्कार होंगे, लेकिन वीरवार को मंजूर किए गए तमाम पदों के लिए साक्षात्कार नहीं होगा।
विज्ञापन


तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नई भर्तियां प्रदेश सरकार के तय नियमों के अनुरूप ही हाेंगी। बैठक में जीवनवृत्त उन्नति योजना (सीएएस)  के तहत सह-आचार्यों से आचार्य के पद पर डॉ. अनीता गणपति,  डॉ. जवाहर ठाकुर (कंप्यूटर विज्ञान विभाग) और डा. सोानिया खान (व्यावसायिक अध्ययन संस्थान, पर्यटन) को पदोन्नति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईसी ने 4 अगस्त को हुई वित्त समिति की बैठक की अनुशंसाओं को स्वीकृति प्रदान की। इनमें गैर शिक्षक अधिकारियों जैसे अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक, योजना एवं विकास अधिकारी, उप-कुलसचिव व सहायक कुलसचिव के रिक्त पदों को सेवा शर्तों में छूट देकर पदोन्नति से भरे जाने को मंजूरी प्रदान की गई है।

इससे सहायक कुलसचिव और अन्य अधिकारियों के पद भरे जा सकेंगे। विवि से संबद्ध गैर सरकारी महाविद्यालयों के शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की तिथि 31 मार्च के स्थान पर शैक्षणिक सत्र की समाप्ति 30 जून प्रतिवर्ष किए जाने की स्वीकृति प्रदान की।

भुजिया डेंटल कॉलेज बद्दी में चार पीजी कोर्स चलाने को स्थायी संबद्धता दी गई और और शेष विषयों में शर्तें पूरी करने पर ही संबद्धता दिए जाने का फैसला हुआ।

बैठक में विधायक व ईसी सदस्य अनिरुद्ध सिंह, उपसचिव वित्त आचार्य जेबी नड्डा, आचार्य एसएस चौहान, डा. श्यामा जोशी, आचार्य डीके शर्मा, राज कुमारी  विवि के कुलसचिव डा. पंकज ललित भी मौजूद रहे।

विवि करेगा इन 24 पदों पर भर्ती 
ईसी ने विवि के इन 24 पदों को भरने को मंजूरी दी है। इनमें 15 पद सेवादार, 5 पद इलैक्ट्रीशियन, 2 पद मैस हेल्पर, 2 पद सीवरमैन के रे जाने हैं। इसके लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया विवि शुरू करेगा। 

यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज में होगी शिक्षकों की भर्ती 
विश्वविद्यालय के व्यवसायिक अध्ययन महाविद्यालय (यूसीबीएस) एवा लॉज, शिमला-4 में स्व वित्त पोषित योजना के तहत 6 पद सहायक आचार्य (बीबीए), 5 पद सहायक आचार्य (बीसीए) पाठयक्रम, 1 पद सिस्टम एनॉलिस्ट, 1 पद पुस्तकालय परिचर व 1 पद सेवादार का भरा जाएगा।


करुणामूलक आधार पर भर्ती कोटे में दी छूट 
करुणामूलक आधार पर शैक्षिक योग्यता व पात्रता के अनुसार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों के विरुद्ध भर्ती को पांच प्रतिशत भर्ती कोटे में छूट देने और तृतीय श्रेणी के पदों के विरुद्ध दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में इसी प्रकार की छूट प्रदान किए जाने का फैसला लिया गया। इससे सालों से लटके ऐसे मामलों का निपटारा संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed