फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal pradesh university confers digitized barcoded degrees to students in convocation ceremony

इस बार दीक्षांत समारोह में खास डिग्रियां बांटेगी एचपीयू

Sun, 17 Jul 2016 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Jul 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
Himachal pradesh university confers digitized barcoded degrees to students in convocation ceremony
एचपीयू शिमला

एचपीयू इस बार दीक्षांत समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को खास तरह की डिग्रियां बांटेगी। विद्यार्थियों को डिजिटाइज्ड बार कोडिड डिग्री दी जाएगी। इसकी शुरुआत 20 अगस्त को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में दी जाने वाली 342 डिग्री से होगी। यह डिग्री बेहतर कागज, कंप्यूटर से प्र्रिंट, डिजिटाइज्ड होगी।

विज्ञापन


इसकी खासियत होगी कि डिग्री में दिए बार कोड से डिग्रीधारक से संबंधित ब्योरा तुरंत पता लगेगा। यह बार कोडिंग और नए तरह के खास पेपर पर बनाई गई होगी। इसमें कंप्यूटर के माध्यम से छात्र का नाम, विषय सहित हर ब्योरा होगा। डिग्री लेमिनेटिड होगी। ऐसे में इससे किसी तरह की छेड़खानी संभव नहीं होगी।
विज्ञापन


पानी, बारिश आदि से इसके सुरक्षित होने का विवि दावा कर रहा है। ऐसी खास डिग्री को फर्जी तरीके से तैयार करना संभव नहीं होगा। विवि ने अभी हर विषय की डिजिटाइज्ड, लेमिनेटिड और बार कोडिड डिग्री देने का निर्णय नहीं लिया है। दीक्षांत समारोह में ट्रायल के तौर पर इसे दिया जा रहा है। छात्रों के रिस्पांस के बाद ही भविष्य में ऐसी डिग्री देने पर फैसला हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड डिग्रीधारकों को दी जाएगी यह डिग्री

Himachal pradesh university confers digitized barcoded degrees to students in convocation ceremony

विवि दीक्षांत समारोह में डिजिटाइज्ड डिग्री देने का ट्रायल कर रहा है। बीएड कोर्स कर रहे सभी छात्रों को यही डिग्री दी जाएगी। पहले कंप्यूटराइज्ड हुई बीएड परीक्षा प्रणाली में इस तरह की डिग्री तैयार करना आसान हो गया था। विवि से संबद्ध सभी निजी बीएड कॉलेजों ने नई डिग्री पर सहमति दे दी है। इसके लिए छात्र या निजी कॉलेज तय अतिरिक्त शुल्क अदा करेगा।

आम छात्रों को 72 से 100 रुपये देने होंगे
विवि यदि यह डिग्री सभी कोर्स के लिए देता है तो इसके लिए छात्र को 72 से 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।

यह होगा बार कोडिंग से लाभ
नई तरह की डिग्री में दिए बार कोड को बार कोड रीडर के माध्यम से पढ़कर छात्रों का विवि में उपलब्ध ब्योरा चंद सेकेंड में देखा जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम, पिता का नाम दसवीं से लेकर पीएचडी तक पढ़ाई से संबंधित हर जानकारी मिलेगी।

दीक्षांत समारोह में नई खास तरह की हर लिहाज से सुरक्षित डिजिटाइज्ड, बार कोडिड और लेमिनेटिड डिग्री तैयार कर 342 छात्रों को दी जाएगी। इसे गोल्ड मेडलिस्ट और मेरिट छात्रों को दिया जाना है। - डा. जेएस नेगी, परीक्षा नियंत्रक और कार्यवाहक कुलसचिव 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed