फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh University cancel affiliation of private college in sarahan sirmour

इस कॉलेज की संबद्धता रद्द, ईसी की मंजूरी के बाद HPU ने जारी किए आदेश

Tue, 17 Apr 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Tue, 17 Apr 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh University cancel affiliation of private college in sarahan sirmour

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने जिला सिरमौर के सराहां में चल रहे एक निजी प्रोफेशनल कॉलेज की संबद्धता रद्द कर दी है। एचपीयू के कुल सचिव केके शर्मा ने इसके आदेश जारी किए हैं। कहा गया है कि जांच में कॉलेज विश्वविद्यालय के पहले ऑर्डिनेंस के अनुरूप नहीं पाया गया है। अनियमितताओं के आधार पर ही संबद्धता रद्द की जा रही है। 

विज्ञापन


कुल सचिव ने साफ किया है कि कॉलेज की संबद्धता रद्द होने के बाद इस संस्थान में बीबीए, बीसीए और बी-यूजी डिग्री कोर्स कर रहे छात्र विवि से संबद्ध अन्य कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं। हालांकि, वर्तमान में जो छात्र इस कॉलेज में यूजी कोर्स कर रहे हैं, उनकी परीक्षाओं पर असमंजस की स्थिति है।

विज्ञापन

अभिभावकों ने दिया था ज्ञापन

Himachal Pradesh University cancel affiliation of private college in sarahan sirmour

इस मामले में अभिभावकों ने ही विवि को लिखित में ज्ञापन सौंपकर अपने बच्चों को दूसरे संस्थानों में शिफ्ट करने और उनकी डिग्री पूरी करने की मांग की थी। इस पर विवि प्रशासन ने मामले को 29 मार्च को हुई विवि की कार्यकारी परिषद (ईसी) में मामला अनुमोदन और आगामी कार्रवाई पर निर्णय लेने के लिए शामिल किया था।

कॉलेज में तीनों कोर्सों में करीब 27 से 28 विद्यार्थी अध्ययनरत बताए जा रहे हैं। बैठक में मद संख्या 14 में कॉलेज में पाई गई अनियमितताओं की जांच और इसकी संबद्धता मामले को रखा गया था। इसी बैठक में विद्यार्थियों को नजदीकी कॉलेज या संस्थान में स्थानांतरित किए जाने का फैसला लिया जा चुका था।

यह था ईसी का फैसला- सिरमौर जिला के सराहां के इस कॉलेज में अनियमितताओं की शिकायतों की जांच को कुलपति ने जांच समिति गठित की थी। समिति की रिपोर्ट को ईसी के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed