{"_id":"5d43ec058ebc3e6ca1650a2c","slug":"himachal-pradesh-technical-university-hamirpur-spot-round-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी विवि हमीरपुर का स्पॉट राउंड शेड्यूल जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
तकनीकी विवि हमीरपुर का स्पॉट राउंड शेड्यूल जारी
Fri, 02 Aug 2019 01:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 02 Aug 2019 01:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने स्पॉट राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रदेश के करीब चार दर्जन तकनीकी महाविद्यालयों में इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए और एमसीए समेत अन्य विभागों में सैकड़ों सीटें खाली रह गई हैं। इन्हें अब स्पॉट राउंड के माध्यम से भरा जाएगा।
विज्ञापन
जिन विद्यार्थियों ने तकनीकी विवि की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है, ऐसे विद्यार्थी भी स्पॉट राउंड के लिए पात्र होंगे। बीटेक डायरेक्ट और लेटरल एंट्री का स्पॉट राउंड 6 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
बी-आर्किटेक्चर, होटल मैनेजमेंट का स्पॉट राउंड 7 अगस्त, बी-फार्मेसी डायरेक्ट और लेटरल तथा बी-फार्मेसी आयुर्वेद का स्पॉट राउंड 8 अगस्त को राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार-एक में होगा।
विज्ञापन
एमटेक, एम-फार्मेसी, एमएससी फिजिक्स, एमएससी एन्वायरनमेंटल साइंस, स्नातकोत्तर डिप्लोमा योग और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन 6 अगस्त, एमबीए, एमबीए टूरिज्म एंड होटल मैनेजमेंट, 7 अगस्त, एमसीए डायरेक्ट एंड लेटरल, बीबीए, बीसीए का स्पॉट राउंड 8 अगस्त को राजकीय बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार-2 में होगा।
उधर, हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि के डीन अकादमिक डॉ. कुलभूषण चंदेल ने कहा कि तकनीकी विवि में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थी स्पॉट राउंड में भाग ले सकते हैं। काउंसलिंग में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को सभी प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।