फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh technical university entrance exam

टेक्निकल यूनिवर्सिटी आज लेगी प्रवेश परीक्षा

Tue, 07 Jun 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 07 Jun 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh technical university entrance exam
प्रवेश परीक्षा

हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी 7 जून को स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए (एचपीसीईटी-2016) प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रही है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने प्रदेशभर में पांच परीक्षा केंद्र बनाए हैं। हमीरपुर के गौतम कॉलेज, मंडी के सिरडा कॉलेज, आईटीआई सोलन, राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला और शिमला के बैल्स कॉलेज में परीक्षा केंद्र में कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह के सत्र में 10 बजे से 12 बजे तक एमबीए की प्रवेश परीक्षा होगी। दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक एमटेक और एम-फार्मेसी, जबकि 2 से 4 बजे के बीच एमसीए के लिए कॉमन एंट्रेंस टेस्ट होगा। यूनिवर्सिटी ने प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अभ्यर्थियों के रोलनंबर और एडमिट कार्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


अभ्यर्थी वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों के एडमिट कार्ड टेक्निकल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर अपलोड नहीं है, वे आवेदन फार्म की स्लिप, बैंक चालान की कॉपी और पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दे सकता है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही टेक्निकल यूनिवर्सिटी के अधीन चल रहे महाविद्यालयों में विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेक्निकल यूनिवर्सिटी 7 जून को स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए (एचपीसीईटी-2016) प्रवेश परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने प्रदेशभर में पांच परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। -प्रो वीपी पटियाल, परीक्षा नियंत्रक, टेक्निकल विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed