फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Technical University Campus starts Six New Schools

तकनीकी विवि अपने कैंपस में इस सत्र से चलाएगा छह स्कूल

Wed, 01 Aug 2018 12:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 01 Aug 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Technical University Campus starts Six New Schools

प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर इसी सत्र से अपने कैंपस में छह विभिन्न विभागों के स्कूल शुरू करने जा रहा है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से ग्रांट हासिल करने के लिए विश्वविद्यालयों को यूजीसी 12 बी सेक्शन में शामिल होना अनिवार्य है। इसके लिए विवि के पास अपने कैंपस में विभिन्न कोर्सों की कक्षाएं शुरू करना जरूरी रहता है। 

विज्ञापन


इसके चलते विवि ने इस सत्र से अपने कैंपस में छह स्कूलों को शुरू करने का निर्णय लिया है। प्रारंभिक तौर पर विवि अपने कैंपस के स्कूलों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के बहुमंजिला खाली भवन में चलाएगा। तकनीकी विवि का ग्राम पंचायत दडूही में बहुमंजिला भवन बन रहा है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन ने विभाग को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए हैं। विवि का अपना भवन तैयार होने के बाद हमीरपुर स्कूल से सभी छह स्कूलों को नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही विवि ने इन नए विभागों को चलाने के लिए गेस्ट एवं अंशकालीन आधार पर टीचिंग फैकल्टी की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 27 जुलाई से शुरू वॉक इन इंटरव्यू की प्रक्रिया 7 अगस्त तक चलेगी।

यह छह स्कूल चलेंगे विवि कैंपस में

Himachal Pradesh Technical University Campus starts Six New Schools

तकनीकी विवि हमीरपुर कैंपस में इस सत्र से छह स्कूल चलेंगे। इसमें स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, स्कूल ऑफ इन्वायरमेंट साइंसिज, स्कूल ऑफ आयुर्वेद और स्कूल ऑफ बेसिक एंड अप्लाइड साइंसिज शामिल हैं। पांच स्कूलों में 30-30 सीटें होंगी। जबकि एमटेक कंप्यूटर साइंस विभाग में 18 सीटों के साथ इस सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी।

प्रदेश तकनीकी विवि के कुलसचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि विवि के कुलपति के प्रयासों से इस सत्र से हमीरपुर कैंपस में छह स्कूल खोले जाएंगे। इसके लिए बोर्ड ऑफ गवर्नर की बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। रावमापा बाल स्कूल भवन में अस्थायी तौर पर कक्षाएं शुरू होंगी। बाद में इसे दडूही में बन रहे नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। प्रत्येक विभाग में 30-30 सीटें होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed