HPTET परीक्षा का शेडयूल जारी, 20 अगस्त तक करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड छह विषयों का टेट-2017 (अध्यापक पात्रता परीक्षा) सितंबर में लेगा। इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा से पहले एक से 20 अगस्त तक टेट के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
टेट के लिए ऑनलाइन आवेदन के साथ फीस भी ऑनलाइन जमा करवा सकते हैं। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 800, जबकि एससी, एसटी, ओबीसी और दिव्यांगों के लिए 500 रुपये फीस निर्धारित की गई है। बोर्ड जेबीटी, टीजीटी आर्ट्स, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल, भाषा और शास्त्री का टेट लेगा।
एक माह पहले जारी किया शेड्यूल
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथियों का शेड्यूल करीब एक माह पहले जारी कर दिया है, ताकि किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा के साथ परीक्षा की तारीख क्लैश न हो। इससे न अभ्यर्थियों को परेशानी होगी और न ही बोर्ड को परीक्षा तिथि में बार-बार फेरबदल करना पड़ेगा।
टेट का प्रस्तावित शेड्यूल
विषय दिनांक समय
जेबीटी टेट तीन सितंबर 10 से साढ़े 12 बजे तक
शास्त्री टेट तीन सितंबर 2 से साढ़े चार बजे तक
नॉन मेडिकल नौ सितंबर 10 से साढ़े 12 बजे
भाषा अध्यापक नौ सितंबर 2 से साढ़े चार बजे तक
आर्ट्स दस सितंबर 10 से साढ़े 12 बजे तक
मेडिकल दस सितंबर 2 से साढ़े चार बजे तक
यहां जमा करवाएं फीस
ऑनलाइन एप्लीकेशन में पेमेंट गेटवे लिंक पर क्लिक करने के बाद डेबिट और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं।
इसके अलावा प्रदेश स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में बोर्ड के ऑनलाइन बैंक एकाउंट नंबर 18520100060 आईएफएससी कोड के माध्यम से भी फीस जमा करवाई जा सकती है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव मस्तराम भारद्वाज ने बताया कि छह विषयों में टेट के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।