फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Staff Selection Commission Recruitment one thousand jobs

HPSSC: पुलिस, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में एक हजार पदों पर भर्ती

Thu, 22 Jun 2017 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 22 Jun 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
 Himachal Pradesh Staff Selection Commission Recruitment one thousand jobs

प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए जल्द नौकरी का सुनहरा मौका मिलेगा। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग शीघ्र ही एक हजार पदों पर भर्तियां करने जा रहा है।

विज्ञापन


आयोग अगस्त महीने में शिक्षा विभाग, पुलिस, स्वास्थ्य, बिजली बोर्ड, पशुपालन विभाग समेत चार दर्जन से अधिक विभागों में खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसमें खास बात यह है कि पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर के सारे पद रेगुलर आधार पर भरे जाएंगे, जबकि अन्य सभी पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। वहीं, ग्रेड तीन और ग्रेड चार के लिए होने जा रही इन भर्तियों के लिए साक्षात्कार नहीं होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर ही होगा। उधर, हिप्र कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों से भर्तियों के लिए प्रापोजल मिली है। जुलाई-अगस्त महीने में नई पदों के लिए आवेदन मांगे जाएंगे।

इन विभागों में भरे जाएंगे पद

 Himachal Pradesh Staff Selection Commission Recruitment one thousand jobs

कर्मचारी चयन आयोग शिक्षा विभाग में टीजीटी आर्ट्स के 315 पद, मेडिकल के 85, जबकि नॉन मेडिकल के 197 पद भरेगा। पशुपालन विभाग में वेटरनरी फार्मासिस्ट के 95 पद, स्वास्थ्य विभाग में रेडियोग्राफर के 39, बिजली बोर्ड में लाइनमैन के 85, सब

स्टेशन अटेंडेंट के 43 पद, हिमाचल प्रदेश पावर ग्रिड कारपोरेशन में जेई के 08 पद, जूनियर और सीनियर ड्राफ्ट्समैन के 5-5 पद, क्लर्क के 19 पद, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के 2 और पुलिस विभाग में सब इंस्पेक्टर  के 13 पद रेगुलर भरे जाएंगे। इसके अलावा अन्य दर्जनों विभागों में विभिन्न श्रेणियों के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed