फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Himachal Pradesh Staff Selection Commission conducted steno typist and junior draftsman screening test

सैकड़ों ने दी स्टेनो टाइपिस्ट, जूनियर ड्राफ्ट्समैन की परीक्षा

Sun, 25 Jul 2021 08:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 25 Jul 2021 08:53 PM IST
सार

परीक्षा हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला जोन के 13 सेंटरों में दो से चार बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटा पूर्व पहुंचने के निर्देश थे। सभी परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे।

विज्ञापन
Himachal Pradesh Staff Selection Commission conducted steno typist and junior draftsman screening test
हमीरपुर: परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने रविवार को पोस्ट कोड स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर ड्राफ्ट्समैन की परीक्षा का आयोजन किया। स्टेनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड 870 में 11 पदों के लिए 4631 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला जोन के 22 केंद्रों में सुबह 10 से 12 बजे तक हुई। जूनियर ड्राफ्ट्समैन (पोस्ट कोड 838) में 90 पदों के लिए 2474 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे।

विज्ञापन


परीक्षा हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और शिमला जोन के 13 सेंटरों में दो से चार बजे तक हुई। अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक घंटा पूर्व पहुंचने के निर्देश थे। सभी परीक्षा केंद्रों में लिखित परीक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। अभ्यर्थियों की गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद उन्हें परीक्षा हाल में प्रवेश मिला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में स्टेनो टाइपिस्ट के लिए 320 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए गए थे। परीक्षा केंद्र अधीक्षक एवं प्रधानाचार्य नीना ठाकुर ने बताया कि इनमें 83 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 237 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


शाम को जूनियर ड्राफ्ट्समैन के लिए 300 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। इनमें 160 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। 140 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्र में पुख्ता प्रबंध किए गए थे। आयोग सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर ड्राफ्ट्समैन की लिखित परीक्षा प्रदेश के चार जोन में सुबह व शाम के सत्र में रविवार को हुई। दोनों पोस्ट कोड के लिए 35 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed