फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh public service commission declared has main written exam result

हिमाचल लोक सेवा आयोग: एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

Tue, 16 Feb 2021 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 Feb 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
himachal pradesh public service commission declared has main written exam result
हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश राज्य लोक सेवा आयोग ने एचएएस की मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य लिखित परीक्षा देने वाले कुल 440 अभ्यर्थियों में से 50 अभ्यर्थी पर्सनेलिटी टेस्ट के लिए चुने गए हैं। आयोग ने पर्सनैलिटी टेस्ट में भाग लेने वाले 50 अभ्यर्थियों के रोल नंबर जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इन 50 अभ्यर्थियों के 3 मार्च से 10 मार्च के बीच लोक सेवा आयोग के शिमला कार्यालय में साक्षात्कार होंगे। आयोग की संयुक्त सचिव एकता कापटा ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी को 1 मार्च तक पर्सनेलिटी टेस्ट का कॉल लेटर प्राप्त नहीं होता है तो वह आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है। उन्होंने बताया कि 50 अभ्यर्थियों के रोल नंबर की जानकारी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। 
विज्ञापन


एचएएस की परीक्षा से 25 अभ्यर्थी बाहर
प्रदेश प्रशासनिक और अधीनस्थ सेवा की परीक्षा से 25 अभ्यर्थी बाहर हो गए हैं। राज्य लोकसेवा आयोग ने आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करवाने पर इन अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया है। आयोग की वेबसाइट पर इन अभ्यर्थियों की सूची अपलोड कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेबीटी की बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार स्थगित 
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में 17 और 18 फरवरी को प्रस्तावित जेबीटी बैचवाइज भर्ती के साक्षात्कार आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिए गए हैं। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बीके नड्डा ने कहा कि उच्च न्यायालय से प्राप्त स्थगन आदेशों के बाद विभाग ने ये साक्षात्कार स्थगित कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed