{"_id":"5d301c488ebc3e6cb12e995e","slug":"himachal-pradesh-government-hike-bams-fee-by-ten-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएएमएस कोर्स की फीस में दस फीसदी की बढ़ोतरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीएएमएस कोर्स की फीस में दस फीसदी की बढ़ोतरी
Thu, 18 Jul 2019 12:44 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Jul 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने बीएएमएस कोर्स की फीस में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। बीएएमएस की फीस जहां स्टेट कोटे के अनुरूप करीब 1,75000 रुपये ली जा रही थी, वहीं 2019 में इसे लगभग 2,50000 कर दिया गया है। मैनेजमेंट कोटे की फीस करीब 2,20,000 थी। अब इसे लगभग 3,00,000 कर दिया गया है।
विज्ञापन
आयुर्वेद कॉलेज पपरोला के प्रधानाचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने फीस बढ़ने की पुष्टि करते हुए कहा कि इसमें आंशिक बढ़ोतरी की गई है। दूसरी ओर एबीवीपी की प्रांत इकाई ने इस फीस बढ़ोतरी का विरोध किया है। इन दिनों चल रहे मेडिकल कोर्स के दाखिलों में जिस तरह से फीस ली जा रही है, यह सीधे तौर पर शिक्षा का बाजारीकरण है, आम लोगों की पहुंच से शिक्षा दूर होती जा रही है।
विज्ञापन
एबीवीपी के प्रांत मंत्री राहुल राणा का आरोप है कि आरोप यह भी है कि फीस का बोझ डालने के साथ ही एक निजी कालेज को 19 सीट को कॉलेज को अपने स्तर पर भरने की खुली छूट दे दी गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बढ़ाई गई फीसों को वापस लेने और शिक्षा के बाजारीकरण को तुरंत बंद किए जाने की प्रदेश सरकार से मांग की है। जल्द से जल्द बढ़ी हुई फीसों को वापस लिया जाए ताकि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा के बाजारीकरण पर रोक लगा दी गई है।