फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal pradesh gazetted employees' association appointed election incharge

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने नियुक्त किए चुनाव प्रभारी

Thu, 15 Mar 2018 11:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Thu, 15 Mar 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
himachal pradesh gazetted employees' association appointed  election incharge

हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने जिला स्तर के चुनाव करवाने के लिए प्रभारी तैनात कर दिए हैं। महासंघ के प्रदेश महासचिव एनआर ठाकुर ने जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी जिला में 31 मार्च से पहले विभागीय संगठनों और एनजीओ की खंड इकाइयों के चुनाव हो जाएंगे। इसके बाद 15 अप्रैल तक सूबे के सभी जिलों में अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के चुनाव करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान भी चलेगा। प्रदेश में डेढ़ से दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन

इनको सौंपी जिम्मेदारी

himachal pradesh gazetted employees' association appointed  election incharge

उन्होंने बताया कि मंडी जिला का चुनाव प्रभारी व सहप्रभारी गोपाल झिल्टा व देवी दत्त तनवर, कुल्लू में चेतराम ठाकुर व मोहन सिंह, शिमला में एनआर ठाकुर व जगत सिंह नेगी, कांगड़ा में नंदलाल व रमेश राणा, सिरमौर में देवेंद्र शर्मा व राजेंद्र चौहान, हमीरपुर में राजेंद्र ठाकुर व नरेश ठाकुर, सोलन में

देवेंद्र चौहान व विनोद कुमार, किन्नौर में बृजलाल व दिनेश शर्मा, चंबा में मदन राणा व अजय खट्टा, लाहुल-स्पीति में आशु गोयल व मेघ सिंह को नियुक्त किया गया है। चुनावों पर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर नजर रखेंगे।

जिला स्तर के चुनाव होने के बाद प्रदेश के चुनावों की अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल से पहले महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed