फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Board of School Education Will Declare Result OF 10th and +2 Very Soon

इस बार 21 दिन से पहले रिजल्ट घोषित करेगा स्कूल शिक्षा बोर्ड

Sat, 04 Mar 2017 01:03 PM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 04 Mar 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Board of School Education Will Declare Result OF 10th and +2 Very Soon
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम देने में इस बार अपने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ेगा। इस बार बोर्ड ने 21 दिन से पहले वार्षिक परीक्षा का परिणाम देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2015-16 में जमा दो का परीक्षा परिणाम 21 दिन में दिया था, जबकि इस बार बोर्ड ने इससे भी पहले रिजल्ट निकालने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड ने अपनी कार्यप्रणाली में कई बदलाव किए हैं। यदि बोर्ड अपने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करता है तो जमा दो के एक लाख से अधिक बच्चों को परीक्षा के बाद अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश सहित नौकरी के अवसर में सहायता मिलेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलवीर तेगटा ने कहा कि समय पर परीक्षा परिणाम देने का बोर्ड प्रयास करेगा। बोर्ड ने परिणाम देने के अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को तोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

जल्द परिणाम आने के क्या हैं फायदे

Himachal Pradesh Board of School Education Will Declare Result OF 10th and +2 Very Soon

मई-जून में कई विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षा सहित जमा दो शैक्षणिक योग्यता के आधार पर कई नौकरियों के अवसर बच्चों को मिलते हैं। पूर्व में वार्षिक परीक्षा का परिणाम समय पर न मिलने से कई बच्चों को इन मौकों से हाथ धोना पड़ता था।

इसके चलते बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं के बाद बच्चों के समय पर परिणाम देने का लक्ष्य बनाकर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में पिछले शैक्षणिक सत्र में बोर्ड ने रिकॉर्ड 21 दिन में जमा दो का परिणाम दिया था।

इस बार क्या किए हैं बदलाव
स्कूल शिक्षा बोर्ड पहले लिखित परीक्षा के अंकों को ओएमआर शीट के माध्यम से भरता था, जबकि इंटरनल असेसमेंट और प्रेक्टिकल परीक्षा के अंकों को स्कूल अंक तालिका में भेजते थे।

बाद में बोर्ड इन्हें ऑनलाइन करता था, लेकिन, इस बार उत्तर पुस्तिका के अंकों के साथ बोर्ड ने इंटरनल असेसमेंट और प्रेक्टिकल परीक्षा के अंक भी ऑनलाइन मंगवाए हैं। इससे बोर्ड को यह काम नहीं करना पड़ेगा और बोर्ड का समय बचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed