फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Pradesh Board of School Education Dharamshala changing the pattern of paper checking

बोर्ड परीक्षाओं में बदलेगा पेपर चेकिंग का तरीका

Wed, 31 Aug 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Wed, 31 Aug 2016 11:48 AM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh Board of School Education Dharamshala changing the pattern of paper checking

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में अब पेपर चेकिंग का तरीका बदल जाएगा। मार्च-2016 में होने वाली परीक्षाओं के पेपर चेक करने के लिए बेसिक फ्रेम (बुनियादी ढांचा) तैयार किया गया है। अब अध्यापक अपनी मर्जी से पेपर चेक नहीं कर पाएंगे और न ही नंबर दे पाएंगे।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, जमा दो के गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों की वार्षिक परीक्षाओं के लिए काउंसिल ऑफ बोर्ड्स ऑफ स्कूल एजूकेशन इन इंडिया के माध्यम से कॉमन डिजाइन प्रश्नपत्रों का ब्लू प्रिंट तैयार किया है। बोर्ड की एकेडमिक कमेटी और बीओडी से हरी झंडी मिलने से इसे वार्षिक परीक्षाओं में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट को लेकर मंगलवार को बोर्ड में विषय विशेषज्ञों के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इसमें वार्षिक परीक्षाओं में उक्त तकनीक को अपनाने के लिए आपत्ति और सुझाव भी मांगे गए। बोर्ड अध्यक्ष बलवीर तेगटा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में अध्यापकों ने नए पैट्रन पर दर्जनों आपत्तियां और सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि वार्षिक परीक्षाओं में प्रश्न पत्रों को उचित ढंग से तैयार करके और उसका मूल्यांकन भी उचित रूप से हो, इसके लिए बोर्ड प्रयास कर रहा है। साथ ही प्रोजेक्ट के माध्यम से बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का भी उद्देश्य है।

सचिव ने बताया कि मंगलवार को जमा दो की विज्ञान विषय के प्रश्न पत्रों के बारे में विषय विशेषज्ञों से चर्चा की गई है। इसमें आए आपत्ति और सुझाव को बोर्ड की एकेडमिक कमेटी और बीओडी के समक्ष रखा जाएगा। वहीं आगामी समय में आर्ट्स और कॉमर्स विषय के लिए भी ऐसी कार्यशाला लगाई जाएगी।


एसओएस ने जारी किए रोलनंबर

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के तहत छह सितंबर से शुरू होने वाली एसओएस मिडल, मैट्रिक और जमा दो की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने रोलनंबर जारी कर दिए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org.in से अभ्यर्थी अपने रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed