{"_id":"57b005ce4f1c1b5a446ead16","slug":"himachal-pradesh-board-of-school-education-dharamshala-call-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड के कॉल सेंटर में मिलेगा हर सवाल का झट से जवाब","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षा बोर्ड के कॉल सेंटर में मिलेगा हर सवाल का झट से जवाब
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Tue, 16 Aug 2016 10:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब किसी भी शैक्षणिक गतिविधि की जानकारी के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में फोन करने पर छात्रों की कॉल वेटिंग पर नहीं रखी जाएगी। परीक्षाओं के फार्म, टेट फार्म, परीक्षा परिणाम, भर्ती प्रक्रिया, सर्टिफिकेट आदि संबंधी जानकारी लेने के लिए अब छात्र शिक्षा बोर्ड में फोन करेंगे तो उन्हें तुरंत संतोषजनक जवाब मिलेगा। बोर्ड की यह पहली लाखों छात्रों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड आंतरिक टेलीफोन एक्सचेंज को हाईटेक साफ्टवेयर के जरिये कॉल सेंटर में तब्दील करने जा रहा है। वर्तमान में बोर्ड में फोन करते समय कई बार काफी समय तक फोन व्यस्त रहता है। ऐसे में जानकारी लेने के लिए छात्रों का समय बर्बाद हो जाता है। छात्रों की सुविधा के लिए शिक्षा बोर्ड दिसंबर से पहले कॉल सेंटर स्थापित कर देगा।
विज्ञापन
इसका मकसद छात्रों की समस्याओं के समाधान और उनका मार्गदर्शन करना रहेगा। दावे पर यकीन करें तो प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड देश में कॉल सेंटर स्थापित करने वाला इकलौता शिक्षा बोर्ड बनेगा। दो माह के अंदर कॉल सेंटर के साफ्टवेयर का ट्रायल शुरू हो जाएगा। शिक्षा बोर्ड के कॉल सेंटर में खास यह होगा कि छात्रों और अभिभावकों का फोन तुरंत लिया जाएगा।
विज्ञापन
वेटिंग सिस्टम खत्म हो जाएगा। जरूरत पड़ने पर शिक्षा बोर्ड कॉल सेंटर में टोल फ्री नंबर भी जारी करेगा। कॉल सेंटर पर जब छात्र फोन करेंगे तो कुछेक प्रश्रों के जवाब स्वत: ही मिल जाएंगे। परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि, फीस संबंधी आदि जानकारियां सेंटर में पहले से ही अपलोड होंगी।
शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा ने कहा कि दो माह के भीतर कॉल सेंटर का ट्रायल शुरू होगा। दिसंबर से पहले इसे पूरी तरह चालू कर दिया जाएगा।
फोन अटेंड नहीं होने पर होगी बैक कॉल
कॉल सेंटर में आने वाली सभी कॉल आटोमेटिक रिकार्ड हो जाएंगी। इसका फायदा यह होगा कि अगर कॉल किसी भी रूप में अटेंड नहीं होती है तो कॉल सेंटर कर्मचारी वापस छात्र को फोन कर उसकी समस्या जानेगा।
वेबसाइट पर भी चैट से मिलेगा जवाब
कॉल सेंटर के अलावा शिक्षा बोर्ड छात्रों से वेबसाइट पर भी चैट करेगा। परीक्षा सहित अन्य किसी भी शिक्षा से संबंधित एक्टिविटी के बारे में शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर बैठा कर्मचारी छात्रों के हर सवाल का जवाब देगा। ईमेल और ट्विटर से भी छात्रों को अटैच किया जाएगा।