फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal police will get 874 new Reserve soldiers

हिमाचल पुलिस को मिलेंगे 874 नए आरक्षी, परिणाम घोषित

Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डरोह (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
Himachal police will get  874 new Reserve soldiers
फाइल फोटो

प्रदेश पुलिस को 30 मार्च को 874 आरक्षी जवान मिलेंगे। मंगलवार को पीटीसी डरोह के एसपी रमेश छाजटा ने इन आरक्षी जवानों के परिणाम पर अंतिम मुहर लगा दी है। इनकी पासिंग आउट परेड 30 और 31 मार्च को पूरी होगी।

विज्ञापन


874 जवानों में 722 पुरुष आरक्षी और 152 महिला आरक्षी जवान उत्तीर्ण घोषित हुए हैं। कुल छह जवान अनुत्तीर्ण भी रहे हैं, जो भविष्य में चलने वाले आरटीसी कोर्स के साथ परीक्षा दे सकेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 68 चालक जवान भी हैं। पुलिस विभाग के मुखिया एसआर मरडी इन जवानों की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। इस दौरान इन आरक्षियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित बने ऑल राउंड फर्स्ट

नौ माह तक चले प्रशिक्षण कोर्स को विभाग ने दो हिस्सों में बांटा है। इसमें दो बार ही लिखित परीक्षा भी करवाई जाती है। आरटीसी कोर्स के 19वें दस्ते का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया गया है। 

डरोह आरटीसी कोर्स के 19वें दस्ते में द्वितीय वाहिनी सकोह के आरक्षी जवान रोहित कुमार इस बार ऑल राउंड प्रथम रहे हैं। रोहित ने आंतरिक और बाहरी विषयों में कुल 2200 अंकों में से 1833 अंक हासिल किए हैं। रोहित मूल रूप से चंबा जिले के रहने वाले हैं।

वे धर्मशाला सेकेंड आईआरबीएन में अपनी सेवाएं देंगे। वहीं, तृतीय आईआरबीएन पंडोह मंडी के आशीष ठाकुर और 5वीं आईआरबीएन बस्सी की प्रियंका देवी दोनों ने 1734 अंक हासिल किए हैं। ललिता कुमारी 5वीं आईआरबीएन ने 1718 अंक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed