फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police website not working properly candidates unable to apply for recruitment

पुलिस विभाग की वेबसाइट ठप, भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे युवा

Sat, 27 Apr 2019 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 27 Apr 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
himachal police website not working properly candidates unable to apply for recruitment
Tension Student

प्रदेश पुलिस विभाग में 1063 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अभ्यर्थियों के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है। पुलिस विभाग की ऑनलाइन आवेदन करने वाली वेबसाइट दिन में ठप हो जा रही है। वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भरना मुसीबत से कम नहीं है। इधर, एक माह पहले वन विभाग में वन गार्ड के लिए विभाग ने ऑनलाइन फार्म मांगे थे, लेकिन वेबसाइट के ठप रहने से बहुत से अभ्यर्थियों के फार्म अधूरे रह गए थे। 

विज्ञापन


ऐसा ही हाल अब पुलिस विभाग की वेबसाइट का है। पुलिस विभाग ने अगर अंतिम तिथि को नहीं बढ़ाया तो पुलिस में भर्ती की चाह रखने वाले हजारों अभ्यर्थियों को फार्म भरने से वंचित होना पड़ सकता है। पुलिस विभाग में कांस्टेबल और ड्राइवर की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित की है।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, अमर सिंह, राजो देवी, उमा देवी, उमर सिंह, कमल कुमार, संत राम, अशोक कुमार, कमल कुमार, सरोज देवी, कमलेश कुमार, संजय, राजेश कुमार, सुदेश कुमार, अंजना देवी, प्रवीण कुमार, दिनेश कुमार, रतन चंद ने कहा कि पुलिस ऑनलाइन फार्म भरना सिर दर्द बना हुआ है।

वेबसाइट पर पूरे दिन में एक भी फार्म भरना आफत बना हुआ है। उन्होंने प्रदेश सरकार से वेबसाइट की दशा सुधारने और अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग उठाई है। 

प्रदेश पुलिस प्रवक्ता डॉ. खुशहाल शर्मा ने कहा कि इंटरनेट स्पीड की वजह से आवेदन करने में दिक्कत आ रही थी। इसे अब दूर कर लिया गया है। पुलिस की तकनीकी टीम लगातार इसकी निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed