{"_id":"5dc445268ebc3e5b056b6b30","slug":"himachal-police-recruitment-interview-ended-police-verification-process-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सिपाही भर्ती के साक्षात्कार खत्म, पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में सिपाही भर्ती के साक्षात्कार खत्म, पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया शुरू
Fri, 08 Nov 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Nov 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर में चल रहे सिपाही भर्ती के इंटरव्यू खत्म होने के साथ ही प्रदेश पुलिस ने सभी पुलिस जिलों में इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर अंतिम परिणाम सामने आने के बाद चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस सत्यापन शुरू हो गया है। सभी जिलों की पुलिस ने मेरिट के अनुसार ही वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू की है।
विज्ञापन
पीएचक्यू के अधिकारियों का कहना है कि कोशिश यह है कि प्रक्रिया को इस महीने के अंत तक पूरा कर लिया जाए। वहीं, मेडिकल टेस्ट कराने के लिए भी जिलों के एसपी ने जिले के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के साथ संपर्क कर रोजाना मेडिकल के लिए स्लॉट लेने के लिए पत्राचार शुरू कर दिया है। डीजीपी सीताराम मरडी ने कहा कि दोनों प्रक्रिया साथ साथ कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सभी एसपी को कहा गया है कि वह दोनों ही प्रक्रियाओं को 30 नवंबर तक पूरा कर लें। इसके बाद दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक सभी को प्रशिक्षण के लिए ट्रेनिंग सेंटरों की ओर रवाना करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पुलिस पहली बार चयनित अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के वीडियो को भी फिर से खंगाल रही है ताकि गड़बड़ी की किसी भी संभावना को पूरी तरह खत्म किया जा सके।
विज्ञापन