{"_id":"5d6e16cf8ebc3e93ad103769","slug":"himachal-police-headquarter-issued-new-guidelines-for-constable-recruitment-written-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती: लिखित परीक्षा के लिए जारी हुए नए निर्देश, पढ़ें पूरा मामला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पुलिस भर्ती: लिखित परीक्षा के लिए जारी हुए नए निर्देश, पढ़ें पूरा मामला
Tue, 03 Sep 2019 01:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने आठ सितंबर को होने वाली सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षार्थियों को इस बार परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट करने के दौरान हर परीक्षार्थी को अपनी एक हाल की पासपोर्ट साइज कलर फोटो और आईडी प्रूफ के तौर पर आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस में किसी एक की ओरिजिनल व एक फोटोकॉपी लानी होगी।
विज्ञापन
इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा के दौरान अगर परीक्षार्थी अपनी उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर को सही तरीके से सर्किल नहीं करता है तो उसकी शीट को चेक ही नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
परीक्षा के दौरान कार्ड बोर्ड के अलावा नीला या काला बॉल पेन ही मान्य होगा। इसके अलावा किसी अन्य तरह का उपकरण या कागज ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रवेश के लिए परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर ही एडमिट कार्ड दिया जाएगा। आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्र ने बताया कि परीक्षा से पहले पहुंचने के बाद परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड देने के दौरान ही चेकिंग की जाएगी।