{"_id":"5b406b514f1c1bc3248b4e85","slug":"himachal-police-department-yet-not-appointed-steno-typist","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा पास करने के बाद भी युवाओं को नहीं मिली नौकरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
परीक्षा पास करने के बाद भी युवाओं को नहीं मिली नौकरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 07 Jul 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी नौकरी के लिए युवाओं ने दो साल पहले आवेदन किया था, लेकिन भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण करने के बावजूद अभी तक नौकरी नहीं मिल पाई। प्रदेश पुलिस विभाग में स्टेनो टाइपिस्ट के पांच पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
हालांकि प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग अप्रैल माह में भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूरी कर चुका है, लेकिन प्रदेश पुलिस विभाग चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तियां प्रदान नहीं कर रहा।
विज्ञापन
प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने वर्ष 2016 में पोस्ट कोड- 482 में स्टेनो टाइपिस्ट के 97 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने 25 अगस्त 2017 को छंटनी परीक्षा करवाई।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने अगस्त माह में स्किल टेस्ट करवाकर और उसके बाद पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का कर अप्रैल 2018 को फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया।
97 पदों में से 92 पदों पर नियुक्तियां हो चुकी हैं, लेकिन पुुलिस विभाग में खाली पांच पदों पर अभी तक नियुक्तियां नहीं हो पाई हैं। इसके चलते अभ्यर्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उधर, राज्य कर्मचारी चयन आयोग का कहना है कि आयोग का कार्य केवल भर्ती परीक्षाएं करना और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करने तक सीमित है। इसके बाद की प्रक्रिया संबंधित विभाग को ही करनी होती है। इस बारे में पुलिस विभाग ही उचित जवाब दे सकता है।
बी-फार्मा का क्रेज, दो दिन में भर गईं प्रदेश में सभी सीटें- प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के अधीन आने वाले तीन बी-फार्मेसी महाविद्यालयों की सभी सीटें दूसरे ही दिन फुल हो गई हैं। काउंसलिंग का यह प्रथम चरण था। शुक्रवार को कुल 94 पदों के लिए काउंसलिंग हुई। जिसमें से बी-फार्मेसी एलोपैथी की 77 और आयुर्वेद की 17 सीटें भरी गईं।
इससे पहले वीरवार को आरक्षित वर्ग के लिए काउंसलिंग करवाई गई। सभी सीटें प्रदेश सामान्य प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर भरी गई हैं। इसके बाद काउंसलिंग का दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें प्राइवेट महाविद्यालयों की खाली सीटों को भरा जाएगा। प्रदेशभर में बी-फार्मेसी के कुल 15 महाविद्यालय हैं।
इनमें से तीन महाविद्यालय सरकारी और 12 महाविद्यालय निजी हैं। सरकारी महाविद्यालयों की सभी सीटें पहली काउंसलिंग में भर गई हैं। अब 12 निजी महाविद्यालयों की सीटें दूसरी काउंसलिंग में भरी जाएंगी। दूसरी काउंसलिंग की तिथि विवि प्रबंधन जल्द ही तय करेगा।
तकनीकी विवि के डीन अकादमिक डॉ. एनएन शर्मा ने बताया कि पहली काउंसलिंग में सरकारी महाविद्यालयों की सभी सीटें भर गई हैं। शेष बचे छात्रों के लिए निजी महाविद्यालयों में दाखिले के लिए दूसरी काउंसलिंग करवाई जाएगी। दूसरी काउंसलिंग की तिथि जल्द ही तय कर ली जाएगी।