फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal police bharti 2019 written exam on 8th September

40 परीक्षा केंद्रों पर होगी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा

Sun, 01 Sep 2019 06:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 01 Sep 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
himachal police bharti 2019 written exam on 8th September
फाइल फोटो

प्रदेश भर में आठ सितंबर को होने वाली पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 13, जबकि शिमला में नौ विभिन्न केंद्रों पर लिखित परीक्षा होगी। पुलिस विभाग की वेबसाइट के अनुसार 8 सितंबर को लिखित परीक्षा 40 विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में होगी।

विज्ञापन


इसके लिए जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि राजधानी शिमला में 9 केंद्र होंगे। इसके अलावा मंडी जिले में 5 केंद्रों को लिखित परीक्षा के लिए चिह्नित किया गया है। बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू और जिला चंबा में दो-दो शैक्षणिक संस्थानों में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा होगी। जिला ऊना, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में एक-एक केंद्र बनाया है।
विज्ञापन


किस जिले में कहां होगी लिखित परीक्षा
बिलासपुर में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांगेर और पीजी कॉलेज में केंद्र बनाया गया है। हमीरपुर जीएसएसएस ब्वॉयज व डीएवी पब्लिक स्कूल सलासी, कुल्लू में डिग्री कॉलेज कुल्लू, वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वॉयज ढालपुर, चंबा में राजकीय पॉलिटेक्नीक कॉलेज सरोल, पीजी कॉलेज सुल्तानपुर। मंडी में सिरडा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन नौलखा, पॉलिटेक्नीक कॉलेज सुंदरनगर, पंजाब सीसे स्कूल बीबीएमबी कॉलोनी सुंदरनगर, मॉडल सीसे स्कूल सुंदरनगर और इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर में परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल-स्पीति के लिए जीएसएसएस केलांग, किन्नौर के लिए जीडीसी रिकांगपिओ, सोलन के लिए एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ओच्छघाट सोलन, सिरमौर में हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट कालाअंब और ऊना में केसी इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी पंडोगा में परीक्षा होगी।

शिमला-कांगड़ा में यहां होगी परीक्षा

शिमला में डॉ. आंबेडकर भवन एचपीयू, डिपार्टमेंट ऑफ लॉ एचपीयू, नेताजी सुभाष चंद्र बोस भवन एचपीयू, इक्डोल एचपीयू, न्यू यूआईआईटी बिल्डिंग सिल्वर वुड इस्टेट एचपीयू, यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडी एवालॉज, इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एवालॉज शिमला, साइंस ब्लाक एचपीयू और डीएवी लक्कड़ बाजार में परीक्षा होगी।

कांगड़ा में विला कैमेलिया पालमपुर, विशाल रेजीडेंटी बंगेट हाल, चौधरी सरवण कुमार कृषि विवि पालमपुर, केएलवी कॉलेज पालमपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल पालमपुर, सेंटपाल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, नेताजी सुभाष चंद्र नर्सिंग कॉलेज पालमपुर, कैंब्रेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुर, गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म डिग्री कॉलेज पालमपुर, अनुराधा पब्लिक स्कूल पालमपुर, माउंट कार्मल सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालमपुर और सीसे स्कूल (गर्ल्स) पालमपुर में लिखित परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed