{"_id":"5d8606308ebc3e01740f5ec4","slug":"himachal-police-bharti-2019-candidates-raise-question-over-result-declaration","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परिणाम पर अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल
Sat, 21 Sep 2019 04:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Sep 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार रद्द होने के बाद दोबारा हुई पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा पर अभ्यर्थियों ने फिर सवाल उठाए हैं। अभ्यर्थियों ने दावा किया है कि उन्हें जो अंक दर्शाए गए हैं, वह काफी कम हैं। अभ्यर्थियों ने पुलिस विभाग से आंसर-की सार्वजनिक करने की मांग की है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांगड़ा में ही 50 से ज्यादा अभ्यर्थियों ने ओएमआर सीट के लिए आवेदन किया है। अमर उजाला के पास पहुंचे पुलिस कांस्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के अभ्यर्थी कर्ण सिंह निवासी धर्मशाला ने पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा के परिणाम पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
उन्हें परीक्षा में 49 अंक दिए गए हैं, जबकि उनके अंक 54 बन रहे हैं। अभ्यर्थी ने पुलिस विभाग से आरटीआई के माध्यम से अपनी ओएमआर सीट को जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
साथ ही अभ्यर्थी ने मांग की है कि पुलिस विभाग कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की आंसर-की को भी सार्वजनिक करे, ताकि अभ्यर्थियों को पता चल सके कि उन्होंने कितने प्रश्नों के उत्तर सही दिए हैं। वहीं उन्होंने मांग की है कि जब तक अभ्यर्थियों को आरटीआई का जवाब नहीं मिल पाता, तब तक पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए व्यक्तिगत साक्षात्कार न लिए जाएं।
अभ्यर्थियों ने ओएमआर सीट के लिए आवेदन किया है। प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को उनकी ओएमआर सीट मुहैया करवा दी जाएगी। - विमुक्त रंजन, एसपी कांगड़ा