{"_id":"5b322cd14f1c1bf16e8b9e80","slug":"himachal-players-will-be-participated-in-national-wushu-competition","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के खिलाड़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे हिमाचल के खिलाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Updated Wed, 27 Jun 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सीनियर वर्ग की वुशू प्रतियोगिता अक्तूबर माह में शिलांग में होगी। प्रतियोगिता का आयोजन असम राइफल की ओर से किया जाएगा। इसमें प्रदेश के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने कहा कि वुशू खेल को अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त है।
विज्ञापन
इस खेल के खिलाड़ी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अक्तूबर में होने वाले सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में सीआरपीएफ, असम राइफल, आईटीबीपी सहित सभी राज्यों की टीमें भाग लेंगी। इस प्रतियोगिता में करीब आठ सौ खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों का चयन सितंबर में किया जाएगा और प्रदेश पुलिस विभाग से टीम भेजने का आग्रह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वुशू के खिलाड़ियों ने अब तक प्रदेश को 2004 से लेकर 2018 तक 130 मेडल जीत कर दिए हैं।
विज्ञापन
आजाद ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और युवा सेवाएं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर से मांग की है कि वुशू खेल की उपलब्धियों को देखते हुए वुशू खेल को ए ग्रेड में शामिल किया जाए और इस खेल के दो कोच नियुक्त किए जाएं।