{"_id":"5d0b98a88ebc3e1ae56b2c7b","slug":"himachal-non-teaching-employees-federation-election-on-29-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन होंगे गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के चुनाव, बैठक में हुआ फैसला","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
इस दिन होंगे गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के चुनाव, बैठक में हुआ फैसला
Thu, 20 Jun 2019 08:01 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 20 Jun 2019 08:01 PM IST
विज्ञापन
गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ की शिक्षा निदेशालय इकाई के चुनाव 29 जून को होंगे। गुरुवार को हुई महासंघ की निदेशालय इकाई की आमसभा में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
महासंघ की निदेशालय इकाई के महासचिव देवेंद्र चौहान ने बताया कि वर्तमान कार्यकारिणी का 23 जून को तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में आम सभा में चुनाव की तारीख का चयन किया गया।
विज्ञापन
आम सभा में निदेशालय इकाई के अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर ने बीते तीन साल के कामकाज का ब्योरा रखा। कर्मचारी हित में किए गए कार्यों से उपस्थित कर्मियों को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि महासंघ का चुनाव निर्धारित समय में संविधान अनुसार करवाया जाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
उन्होंने निदेशालय इकाई के चुनाव करवाने का प्रस्ताव आम सभा में रखते हुए पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। आम सभा में चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाने के लिए अधीक्षक सुभाष कमल को रिटर्निंग ऑफिसर और एमआर वशिष्ठ को असिस्टेंट रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया।