फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal News: sixth semester exams from 17 August in himachal degree colleges

थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में मिलेगी एंट्री

Thu, 06 Aug 2020 10:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 06 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Himachal News: sixth semester exams from 17 August in himachal degree colleges
सांकेतिक तस्वीर

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में 17 अगस्त से शुरू होने वाली छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी परीक्षा केंद्रों में स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशानुसार परीक्षाएं करवाने के लिए वीरवार को शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी कॉलेज प्रिंसिपलों और उप निदेशकों को पत्र जारी कर दिए हैं। उच्च शिक्षा निदेशालय से जारी गाइडलाइन में स्पष्ट किया गया है कि थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा केंद्रों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन


एक-एक सीट छोड़कर विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों में बैठाए जाएंगे। हैंड सेनेटाइजर और साबुन का हाथ धोने के लिए उचित बंदोबस्त किया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेजों में आगामी दिनों में दो-दो बार सैनिटाइजेशन करने के निर्देश भी दिए हैं। कॉलेजों के साथ हॉस्टलों को भी सैनिटाइज किया जाएगा। शिक्षा निदेशक ने बताया कि सैनिटाइजेशन के कार्यां को जांचने के लिए अधिकारियों की ड्यूटियां लगाई जा रही हैं। सभी जिलों में अधिकारी स्वयं मौके का निरीक्षण कर बंदोबस्त का जायजा लेंगे। उन्होंने कहा कि छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए शिक्षा निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यूजीसी की गाइडलाइन के बाद होगा फर्स्ट-सेकेंड ईयर को प्रमोट करने का फैसला
प्रदेश के कॉलेजों में फर्स्ट और सेकेंड ईयर के विद्यार्थियों को बिना परीक्षाएं लिए अगली कक्षाओं में प्रमोट करने का फैसला यूजीसी की गाइडलाइन जारी होने के बाद ही लिया जाएगा। शिक्षा सचिव राजीव शर्मा ने बताया कि अभी किसी भी कक्षा को प्रमोट करने का फैसला सरकार ने नहीं लिया है। यूजीसी की गाइडलाइन क्या तय करेगी। इस पर ही सरकार का आगामी फैसला निर्भर करेगा। उन्होंने बताया कि अभी विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए रोल ऑन आधार पर अगली कक्षाओं में दाखिले दिए जा रहें है। ऑनलाइन पढ़ाई भी कॉलेजों में शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed