फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal netball team selected for national championship

राष्ट्रीय नेटबॉल में दम दिखाने के लिए हिमाचल के ये खिलाड़ी तैयार

Tue, 06 Mar 2018 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, जाहू (हमीरपुर) Updated Tue, 06 Mar 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
himachal netball team selected for national championship

विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश नेटबाल संघ ने राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की महिला और पुरुष सीनियर वर्ग की टीमों का चयन कर लिया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 27 से 30 मार्च तक पंजाब के मोहाली में होगी। 

इसमें प्रदेश के चयनित 20 महिला और बीस पुरुष खिलाड़ी भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर में लगेगा। संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि सीनियर राष्ट्रीय नेटबाल प्रतियोगिता के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों का ट्रायल हमीरपुर जिला के भरेड़ी में लिया गया है। 
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

himachal netball team selected for national championship

इसमें करीब 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 20 महिला और 20 पुरुष खिलाड़ियों का चयन किया गया है। महिला वर्ग में चंपा देवी, दिवेंद्रा ठाकुर, धनेश्वरी देवी, गिरिजा देवी, भावना, शिक्षा देवी, सुरभी शर्मा, वंदना शर्मा, निशा देवी, नीलम शर्मा, आशा, साक्षी, जाहन्वी, पारूल, पल्लवी, आकांक्षा, दीक्षा, श्रेया,

नितिका, मनीषा का चयन किया गया है। इसी तरह पुरुष वर्ग में पंकज, आमिर खान, विशाल, जिम्मी, दिनेश कुमार, विक्रम सिंह, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, राम विनय, सुकून अत्री, विकास, अनिकेश शर्मा, मिलाप, उत्तम चंद, मनीष, विशाल, अजय, अनुराग, कार्तिक और विजय का चयन किया गया है।

टीम के मैनेजर सुनील अत्री, कोच विनोद ठाकुर और राकेश आनंद को नियुक्त किया गया है। चयनित खिलाड़ियों के दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बिलासपुर के प्रमोद कुमार और मंडी के हरीकृष्ण मेहता कोचिंग देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed