फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Nauni University extended application date

हिमाचल: नौणी विवि ने बढ़ाई आवेदन की तिथि

Fri, 17 Jul 2020 05:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 Jul 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Himachal: Nauni University extended application date
नौणी विवि (फाइल)

कोविड-19 के संकट के बीच नौणी विवि की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए स्नातक, एमएससी, एमबीए एग्रीबिजनेस और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इसमें विश्वविद्यालय अपने चार घटक कॉलेजों- मुख्य परिसर में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर और कॉलेज ऑफ फॉरेस्ट्री, हमीरपुर के नेरी में कॉलेज ऑफ हॉर्टिकल्चर एंड फॉरेस्ट्री और मंडी जिला के थुनाग में बागवानी महाविद्यालय में बीएससी बागवानी और बीएससी वानिकी कार्यक्रमों में डिग्री प्रदान करता है।

विज्ञापन


इसके अलावा छात्र नेरी महाविद्यालय में बीटेक जैव प्रौद्योगिकी कार्यक्रम के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। स्नातक कार्यक्रमों में सामान्य और स्व-वित्तपोषण सीटों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ाई दी गई है। इसके अतिरिक्त, एमएससी, एमबीए (एग्रीबिजनेस), एमबीए और पीएचडी कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 5 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसमें इच्छुक छात्र विवि की वेबसाइट भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed