फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal korfball team qualified for final match

कोर्फबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में हिमाचल, अब इस राज्य की टीम से खिताबी भिड़ंत

Sun, 01 Apr 2018 12:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 01 Apr 2018 12:40 PM IST
विज्ञापन
himachal korfball team qualified for final match

हिमाचल की टीमें कोर्फबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई हैं। महाराष्ट्र के आरटीएम नागपुर विश्वविद्यालय परिसर में चल रही 15वीं सब जूनियर, 25वीं जूनियर और 29वीं सीनियर राष्ट्रीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल की तीनों टीमों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया है। 

विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग में हिमाचल के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश की टीम को 10 के मुकाबले सात गोल से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। एक अन्य मुकाबले में हरियाणा ने तेलंगाना को पराजित करके फाइनल में स्थान पक्का किया। 
विज्ञापन


अब फाइनल हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की टीमों के बीच खेला जाएगा। 25वीं जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में हिमाचल ने तेलंगाना को 11 के मुकाबले छह गोल से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को पराजित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

himachal korfball team qualified for final match

इस वर्ग के फाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बीच खिताबी भिड़ंत होगी। 29वीं सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में हिमाचल प्रदेश की टीम ने जम्मू कश्मीर को 17 गोल के मुकाबले 14 गोल से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हरियाणा ने मेजबान महाराष्ट्र को पराजित किया। फाइनल मैच हिमाचल और हरियाणा के बीच होगा। 24 राज्यों की टीमों में हिमाचल और हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने पूल के सभी लीग मैच जीत कर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है।

सब जूनियर टीम ने अपने पूल के सभी मैच जीते और क्वार्टर फाइनल में मेजबान महाराष्ट्र को 14 के मुकाबले आठ गोल से पराजित करके सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

हिमाचल प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव बंशी राम सुमन ने बताया कि प्रदेश की टीमों ने अब तक का सबसे उत्तम खेल का प्रदर्शन किया है। टीम के कोच देवदत्त प्रेमी, विनोद कुमार, सुमन कुमारी, सेस राम राठौर, सतीश शर्मा, ऊषा ठाकुर, प्रेस सचिव पवन रांगड़ा ने टीमों को शुभकामनाएं दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed