फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal kabaddi player ritu negi performance in asian games

पांच टैकल प्वाइंट अर्जित कर रितु ने आसान की जीत

Tue, 21 Aug 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर) Updated Tue, 21 Aug 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
himachal kabaddi player ritu negi performance in asian games

इंडोनेशिया के जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में सिरमौर जिले के अति दुर्गम शिलाई क्षेत्र की रितु नेगी का डंका रहा। सोमवार सुबह खेले गए दूसरे मैच में टीम इंडिया ने थाईलैंड को दस अंकों के अंतर से परास्त किया।

विज्ञापन


शिलाई की रितु नेगी ने डिफेंडर के तौर पर पांच टैकल प्वाइंट लिए। संघर्षपूर्ण मैच को देखने के लिए शिलाई इलाके के लोगों में खासा उत्साह रहा। सुबह उठते ही लोग टीवी से चिपके रहे।
विज्ञापन


रितु नेगी के पिता भवान सिंह नेगी और पूर्णिमा नेगी ने पूरा मैच देखा। अपनी बेटी को टीवी स्क्रीन पर देश के लिए एक-एक प्वाइंट के लिए जद्दोजहद करते देख उनका सीना फख्र से चौड़ा हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नॉर्थ जोन की कप्तानी कर चुकी हैं रितु

himachal kabaddi player ritu negi performance in asian games

भवान सिंह ने बताया कि उनकी बेटी ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया ने 33-23 के अंतर से यह मैच अपने नाम किया। राष्ट्रीय महिला कबड्डी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वर्ष 2011-11 में रितु नेगी को नॉर्थ जोन टीम का कप्तान बनाया गया।

राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता में रितु की टीम ने कांस्य पदक हासिल कर किया। रितु ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मैच खेले। इसमें उन्होंने 3 स्वर्ण,  2 रजत और 6 कांस्य पदक जीते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed