{"_id":"5764d6f14f1c1b103211b7bd","slug":"himachal-ishita-in-sc-category-tops-in-jipmer-entrance","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेआईपीएमईआर प्रवेश परीक्षा में हिमाचल की बेटी टॉपर","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जेआईपीएमईआर प्रवेश परीक्षा में हिमाचल की बेटी टॉपर
एजेंसी, पुडुचेरी
Updated Mon, 20 Jun 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
JIPMER
जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (जेआईपीएमईआर) में प्रवेश के लिए 2016-17 की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में मुंबई के कुशाग्र पांडे ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
यह प्रवेश परीक्षा पांच जून को हुई थी। कुशाग्र ने परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। केरल के कन्नूर के वीवी मोहम्मद 99.99 पर्सेंटाइल के साथ ओबीसी श्रेणी में टॉपर रहे। अनुसूचित जाति वर्ग में हिमाचल प्रदेश की इशिता ने 99.87 पर्सेंटाइल हासिल करते हुए टॉप किया है।
विज्ञापन
अनुसूचित जनजाति श्रेणी में अहमदाबाद से रवि नाजाभाई ने सबसे ज्यादा स्कोर किया है, उन्हें 99.77 पर्सेंटाइल हासिल हुए हैं। जेआईपीएमईआर के निदेशक डॉ एससी परिजा ने बताया कि यह मेडिकल प्रवेश परीक्षा पांच जून को देश के 75 शहरों में 270 केंद्रों में कराई गई थी। करीब डेढ़ लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। जेआईपीएमईआर में 200 सीटें हैं।
विज्ञापन
Published by Arvind Thakur