फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal interview for computer teachers

कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती के लिए इंटरव्यू इस दिन से, करें तैयारी

Sun, 10 Sep 2017 02:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 10 Sep 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
Himachal interview for computer teachers

प्रदेश में 1191 पदों पर पीजीटी आईपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदकों के इंटरव्यू 14 सितंबर से शुरू होंगे। इंटरव्यू लेने के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने चार बोर्ड गठित किए हैं। 11 सितंबर से भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू होगा। 

विज्ञापन


पंजीकरण करवाने के क्रम से ही इंटरव्यू की तारीख और इंटरव्यू लेने वाले बोर्ड की जानकारी दे दी जाएगी। सबसे पहले पंजीकरण करवाने वालों का 14 सितंबर से इंटरव्यू होगा।
विज्ञापन


इसके बाद पंजीकरण करवाने वालों को बाद की तारीखें दी जाएंगी। प्रदेश के सामान्य क्षेत्रों में रहने वाले आवेदकों का पंजीकरण 11 से 18 सितंबर और दुर्गम क्षेत्रों में रहने वालों का पंजीकरण 11 से 20 सितंबर तक होगा। उच्च शिक्षा निदेशक बीएल विंटा ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को आयु सीमा में दी गई छूट

Himachal interview for computer teachers

प्रदेश के सरकारी या निजी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा दे रहे शिक्षकों पर पीजीटी आईपी की भर्ती में निर्धारित 45 साल की आयु की शर्त लागू नहीं होगी। सरकार ने भर्र्ती के नियमों में संशोधन करते हुए स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों को निर्धारित आयु सीमा में छूट दी है।

पंजीकरण, इंटरव्यू में लाने होंगे सर्टिफिकेट
पीजीटी आईपी के पद के लिए पंजीकरण करवाने और इंटरव्यू देने के लिए आने वाले आवेदकों को अपने साथ दसवीं से लेकर उच्च शिक्षा, पांच साल के शैक्षणिक अनुभव और हिमाचली मूल होने का प्रमाणपत्र भी लाना होगा।

वेबसाइट पर अपलोड किया आवेदन फार्म
उच्च शिक्षा निदेशालय ने पंजीकरण करवाने के लिए आवेदन फार्म को निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। आवेदक वेबसाइट से फार्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा निदेशालय में भी आवेदन फार्म उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed