{"_id":"59ad358c4f1c1b07278b5126","slug":"himachal-hamirpur-job-interview-for-500-posts-of-security-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 500 पदों पर भर्ती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 500 पदों पर भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड के 500 पद भरने के लिए छह सितंबर को इंटरव्यू लेगी। साक्षात्कार रोजगार कार्यालय हमीरपुर में होंगे। दसवीं पास 19 से 35 साल तक के युवा इसमें भाग ले सकते हैं। कंपनी चयनित युवाओं को 6500 रुपये मासिक वेतन देगी।
विज्ञापन
साक्षात्कार के बाद कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों का ड्यूटी स्थान तय किया जाएगा। यही कंपनी सात सितंबर को उप रोजगार कार्यालय भोरंज में भी साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी उस दिन भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। रोजगार कार्यालय हमीरपुर में यह साक्षात्कार छह सितंबर को सुबह दस बजे से आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
उप रोजगार कार्यालय भोरंज में भी सात सितंबर को समय सुबह दस बजे का रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने असली प्रमाण पत्रों तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
उधर, जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान ने कहा कि जीफोरएस स्क्वेयर सोल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम कंपनी छह सितंबर को सिक्योरिटी गार्ड के 500 पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी।
उन्होंने कहा कि रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज करवाए हुए युवाओं को कार्यालय से कॉल लेटर भेजे गए हैं। अगर किसी योग्य अभ्यर्थी को कॉल लेटर नहीं मिलता है तो वह भी साक्षात्कार में भाग ले सकता है। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय नंबर 01972-222318 पर संपर्क कर सकते हैं।
105 पदों के लिए साक्षात्कार सात सितंबर को
ऊना। बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। मैसर्ज आईपीएफ विक्रम इंडिया लिमिटेड, कुराली, जिला रोपड़ (पंजाब) विभिन्न श्रेणियों के 105 पद भरेगी। जिला रोजगार कार्यालय में 7 सितंबर को साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने बताया कि 105 पदों में 80 पद अन-स्किल्ड और 25 पद सेमी स्किल्ड के शामिल हैं।
इसके लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन-स्किल्ड पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास वेतन 7600 रुपये तथा सेमी स्किल्ड के पद के लिए न्यूनतम योग्यता आईटीआई में फिटर, मेकैनिकल, इलेक्ट्रिकल के किसी एक ट्रेड में पास होना अनिवार्य है।
चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के मापदंडों के आधार पर ओवर टाइम, पीएफ, ईएसआई और रिहाइश आदि की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। पात्र उम्मीदवार अपना रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाणपत्र एवं छाया प्रतियों सहित निर्धारित तिथि व स्थान में पहुंचें।