फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt schools new initiative

सरकारी स्कूलों में टीचर बन सीनियर बच्चे लेंगे जूनियर की क्लास

Mon, 19 Feb 2018 12:58 PM IST
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
विनोद कुमार शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 19 Feb 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
himachal govt schools new initiative

सूबे के सरकारी स्कूलों में सीनियर कक्षा के विद्यार्थी अब जूनियर कक्षा को पढ़ाएंगे। बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूलों में माह में एक दिन निर्धारित किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने सूबे के सभी स्कूलों को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए हैं। वहीं सभी जिला शिक्षा उपनिदेशक कार्यालयों में निर्देश पत्र पहुंच गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इसी माह से यह मुहिम शुरू हो जाएगी। इस कसरत के पीछे छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाना ही विभाग का मकसद है। इस मुहिम के तहत बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी और उनके अंदर की झिझक खत्म होगी।
विज्ञापन


इसमें बारहवीं और ग्यारहवीं के बच्चे दसवीं व नौवीं के बच्चों को, दसवीं और नौवीं के बच्चे आठवीं व सातवीं आदि कक्षाओं को पढ़ाएंगे। इसमें सभी बच्चों को आगे आकर बोलने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल शिक्षक भी बच्चों के साथ मौजूद रहेेंगे। बच्चों को प्रेरित करने में शिक्षक अहम भूमिका निभाएंगे। इस मुहिम से बच्चों में आत्मविश्वास तो बढ़ेगा ही, साथ ही उनके अंदर छिपी प्रतिभा भी बाहर आएगी।


उपनिदेशक कार्यालय में यह निर्देश पत्र पहुंचने के बाद जल्द सभी स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। इस संबंध में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर सोमदत्त सांख्यान ने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीनियर कक्षा के बच्चे जूनियर कक्षा के बच्चों को माह में एक दिन पढ़ाएंगे। सभी सरकारी स्कूलों में यह मुहिम इसी माह से शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed