{"_id":"5c515e11bdec224e1b7f5fa2","slug":"himachal-govt-jobs-apply-for-123-posts-of-forest-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉरेस्ट गार्ड के 123 पदों के लिए वन विभाग ने मांगे आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फॉरेस्ट गार्ड के 123 पदों के लिए वन विभाग ने मांगे आवेदन
Wed, 30 Jan 2019 01:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग ने 123 फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती के लिए प्रदेश के 8 सर्कलों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत इन पदों के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है जबकि जनजातीय क्षेत्रों के आवेदकों के लिए अंतिम तिथि 27 फरवरी तय की गई है।
विज्ञापन
उम्मीदवारों से आवेदन लेने के बाद वन विभाग फिजीकल टेस्ट लेगा। इस टेस्ट को पास करने वाले आवेदकों को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय लेगा। लिखित परीक्षा 85 नंबर की होगी।
विज्ञापन
पीसीसीएफ अजय कुमार ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा की पूरी वीडियोग्राफी की जाएगी। वहीं, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 21 अप्रैल को होगी। इसके लिए वन विभाग ने सभी जिला मुख्यालयों पर परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
जबकि 16 मार्च से पांच अप्रैल तक शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई जाएगी। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा 43 पद सोलन में भरे जाएंगे जबकि शिमला वाइल्ड लाइफ मंडल में 22, धर्मशाला व हमीरपुर में 11-11, कुल्लू में 9, रामपुर में 4, धर्मशाला वाइल्ड लाइफ में 6 और ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में 4 पद पर भर्ती होनी है।