फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal govt issued posting order of six HpAS officers

हिमाचल सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों को दी तैनाती, दो एसडीएम बदले

Wed, 13 Nov 2019 08:29 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 13 Nov 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
Himachal govt issued posting order of six HpAS officers

हिमाचल सरकार ने छह एचएएस अधिकारियों को तैनाती दी है। इसके तहत धीरा और ज्वाली के एसडीएम को बदला गया है। ट्रेनिंग से लौटने पर दो अधिकारियों और अंडर ट्रांसफर एक एचएएस को तैनाती दी गई है। सरकार की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार ईसीआई नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति से लौटी नीलम धौलटा को प्रदेश विद्युत नियामक आयोग का सचिव लगाया गया है। वह इस पद से संयुक्त सचिव इंपावरमेंट एससी, ओबीसी, माइनोरिटी एंड स्पेशली एबल्ड डिपार्टमेंट ईशा को भार मुक्त करेंगी।

विज्ञापन


एसडीएम धीरा संजीव कुमार को सचिव हिमाचल प्रदेश एक्स सर्विसमैन कॉरपोरेशन हमीरपुर लगाया गया है। अंडर ट्रांसफर चल रहे डा. विकास सूद को अब संयुक्त सचिव भाषा कला एवं संस्कृति विभाग में तैनात किया गया है, जो इस पद के अतिरिक्त दायित्व से सहायक बंदोबस्त अधिकारी गिरीश सकलानी को अतिरिक्त दायित्व से भार मुक्त करेंगे। एसडीएम ज्वाली अरुण कुमार को सहायक बंदोबस्त अधिकारी कांगड़ा लगाया गया है, जो एसी टू डीसी कांगड़ा प्रभात चंद को भारमुक्त करेंगे। प्रशिक्षण अवधि पूरी करने के बाद सलीम आजम को एसडीएम ज्वाली तथा विकास जम्वाल को एसडीएम धीरा लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed