फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt increased stipend amount of divyangs

इतने रुपये तक बढ़ा दिव्यांग विद्यार्थियों का वजीफा, सरकार ने जारी की अधिसूचना

Thu, 17 May 2018 11:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 17 May 2018 11:10 AM IST
विज्ञापन
 himachal govt increased stipend amount of divyangs

हिमाचल सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए वजीफा राशि बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार ने दिव्यांग विद्यार्थियों को दिए जाने वाले वजीफे की राशि प्रतिमाह सवा सौ रुपये से लेकर हजार रुपये तक बढ़ा दी है।

विज्ञापन


दिव्यांग छात्रों को छात्रवृत्ति योजना के तहत बढ़ी हुई राशि एक अप्रैल से दी जाएगी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना से पहली कक्षा से लेकर विश्वविद्यालय तक पढ़ने वाले विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


सरकार के फैसले के तहत छात्रावास में रहने वाले पहली से दसवीं कक्षा के दिव्यांग विद्यार्थियों को अब प्रतिमाह 1500 रुपये की जगह 1875 रुपये दिए जाएंगे। जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को 2000 रुपये की जगह 2500 रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमा दो के बाद डिप्लोमा करने वालों, बीए, बीएससी, बीकॉम, एलएलबी, बीएड, एमए, एमएसई, एमएड करने वालों को 3000 रुपये की जगह 3750 रुपये और बीई, बीटैक व एमबीबीएस करने वाले वालों को 4000 रुपये की जगह 5000 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। 

इन दिव्यांग विद्यार्थियों काे मिलेगी इतनी राशि

 himachal govt increased stipend amount of divyangs

इसी तरह छात्रावास में नहीं रहने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों में पहली से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 500 रुपये की जगह 625 रुपये, छठी से आठवीं कक्षा तक 600 रुपये की जगह 750 रुपये, नवीं व दसवीं कक्षा तक 750 रुपये की जगह 950 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।

जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को 1000 रुपये की जगह 1250 रुपये दिए जाएंगे। जमा दो के बाद डिप्लोमा करने वालों, बीए, बीएससी और बीकॉम करने वाले विद्यार्थियों को 1500 रुपये की जगह 1875 रुपये, एलएलबी, बीएड, एमए, एमएसई, एमएड करने वालों को 1750 रुपये की जगह 2250

रुपये और बीई, बीटैक व एमबीबीएस करने वाले वालों को 3000 रुपये की जगह 3750 रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। उधर, उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने छात्रवृत्ति राशि में बढ़ोतरी करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताया है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगों की शिक्षा को बढ़ावा देने का यह सराहनीय कदम है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2015 में उनकी जनहित याचिका पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश राजीव शर्मा और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने दिव्यांग विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति में पांच गुना वृद्धि कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed