फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt Incentives to gold medalist players

स्वर्ण पदक जीतने पर ये राज्य दे रहा तीन करोड़, हिमाचल में महज 20 लाख

Tue, 11 Sep 2018 01:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 11 Sep 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
himachal govt Incentives to gold medalist players
- फोटो : डेमो पिक

एशियन गेम्स में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हिमाचल में काफी कम प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। पड़ोसी राज्य हरियाणा में गोल्ड जीतने के लिए तीन करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। हिमाचल में 20 लाख रुपये निर्धारित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार खेल विभाग के माध्यम से एशियन गेम्स में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों के लिए योजना बना रही है। हालांकि, योजना का अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को 20, सिल्वर 10 और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी को छह लाख रुपये देने का खाका तैयार किया है। प्रदेश का कोई भी खिलाड़ी हालांकि एशियन गेम्स में गोल्ड नहीं जीत पाया है।
विज्ञापन


लेकिन, भारत की कबड्डी टीम में शामिल सूबे की तीन खिलाड़ियों ने रजत और पुरुष वर्ग की कबड्डी में कांस्य जीतने वाली टीम के कप्तान हिमाचल के अजय ठाकुर इस श्रेणी में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में सरकार की बनी योजना को अंतिम रूप दिया गया, तो प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर और रितू नेगी को सरकार 10-10 लाख रुपये देगी, जबकि अजय ठाकुर को छह लाख रुपये मिलेंगे।  

हरियाणा में तीन करोड़, महाराष्ट्र में 80 लाख 

himachal govt Incentives to gold medalist players

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार तीन करोड़, सिल्वर पर दो और कांस्य पदक जीतने वाले को एक करोड़ रुपये दे रही है। वहीं महाराष्ट्र में गोल्ड मेडल पर 80 लाख, रजत

जीतने पर 50 लाख, कांस्य पर 30, दिल्ली में गोल्ड जीतने पर 70, रजत पर 50, कांस्य पर 30, राजस्थान में गोल्ड जीतने पर 50, रजत पर 30, कांस्य पर 20, पश्चिम बंगाल में गोल्ड जीतने पर 50, रजत पर 40 और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ी के लिए 30 लाख रुपये निर्धारित किए हैं। 

एशियन गेम्स में मेडल जीतकर आए खिलाड़ियों को पुरस्कार की घोषणा प्रदेश सरकार 15 सितंबर को करेगी। कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर की नौकरी को लेकर भी सरकार योजना बना रही है। सरकार शीघ्र उसे नौकरी प्रदान करेगी। - गोविंद ठाकुर, खेल मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed