फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal govt gave additional charge to 12 officers

हिमाचल सरकार ने 12 अधिकारियों को दिया अतिरिक्त कार्यभार

Thu, 25 Mar 2021 07:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Mar 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
himachal govt gave additional charge to 12 officers
हिमाचल सरकार - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्रदेश के कई प्रशासनिक अधिकारियों के चुनाव ड्यूटी पर जाने के चलते 12 आईएएस और एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपे हैं। जिन अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिए गए हैं, उनमें शिमला-मंडी के सेटलमेंट अधिकारी डीसी नेगी को निदेशक आयुर्वेद, एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल को संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी बद्दी, विशेष सचिव गृह मनोज कुमार चौहान को संयुक्त सचिव सहकारिता, निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग की सचिव सुषमा वत्स को सचिव राज्य सूचना आयोग, आरटीओ (फ्लाइंग स्क्वायड) डॉ. संजय कुमार धीमान को आरटीओ कांगड़ा, एमडी जोगिंद्र सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक ताशी संदुप को रजिस्ट्रार नौणी विश्वविद्यालय, अतिरिक्त निदेशक उच्च शिक्षा नीरज गुप्ता को अतिरिक्त निदेशक प्रारंभिक शिक्षा का कार्यभार सौंपा है। 

विज्ञापन


अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास संजीव सूद को जीएम कौशल विकास निगम, रजिस्ट्रार तकनीकी विश्वविद्यालय अनुपम कुमार को हमीरपुर मेडिकल कॉलेज का अतिरिक्त निदेशक, भू अधिग्रहण अधिकारी चमेरा प्रोजेक्ट रम्या चौहान को जिला पर्यटन विकास अधिकारी चंबा, उप सचिव राजस्व प्रवीण टाक को संयुक्त सचिव राजस्व, सहायक सेटलमेंट अधिकारी कांगड़ा अरुण कुमार को एसी टू डीसी कांगड़ा का अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर चल रही 2006 बैच की आईपीएस अधिकारी रानी बिंदु को सरकार ने डीआईजी के पद पर पदोन्नत कर दिया है। सरकार ने वीरवार को आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed