{"_id":"5b53330f4f1c1b3b748b61fb","slug":"himachal-govt-college-professor-association-meeting-with-education-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा मंत्री के साथ राजकीय कॉलेज प्राध्यापक संघ की बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षा मंत्री के साथ राजकीय कॉलेज प्राध्यापक संघ की बैठक, इन मुद्दों पर होगा मंथन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 21 Jul 2018 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश राजकीय कॉलेज प्राध्यापक संघ (एचजीसीटीए) की बैठक हमीरपुर राजकीय महाविद्यालय में संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महाविद्यालय में कार्यरत प्राध्यापकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि 23 जुलाई को शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज के साथ आयोजित होने वाली बैठक में प्राध्यापकों की समस्याओं को सुलझाने की हर संभव कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
बैठक में निर्णय लिया गया कि संघ के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव जोकि हाल ही में राजकीय महाविद्यालय चौकी मन्यार में प्राचार्य पद पर पदोन्नत हुए हैं, उनके लिए जल्द एक भव्य विदाई समारोह हमीरपुर में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में हमीरपुर कॉलेज इकाई अध्यक्ष डॉ. मधुर स्वर मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रो. रीटा शर्मा, प्रो. संजीव ठाकुर, प्रो, संजय ठाकुर, प्रो. बलजीत जंवाल, प्रो. रविंद्र पाल, डॉ. विक्रम ठाकुर, प्रो. मुकेश, प्रो. नीलम गुलेरिया, प्रो. उत्तम, प्रो. सरोज
कंवर, प्रो. कुसुम शर्मा, प्रो. मंजू ठाकुर, प्रो. कल्पना चड्ढ़ा, प्रो. संगीता सिंह, प्रो, शैली पारुल, प्रो. आशा, प्रो. रिचा, प्रो. श्वेता चंदेल, प्रो. मनोज, डॉ. शुक्ला रानी, प्रो. सौरभ सूद सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।