फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal government schools free JEE and NEET coaching to students

9वीं से 12वीं तक के छात्रों को अब मुफ्त मिलेगी जेईई, नीट की कोचिंग

Thu, 07 Dec 2017 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 07 Dec 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
 himachal government schools free JEE and NEET coaching to students

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में नौवीं से जमा दो कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सरकार आईआईटी, जेईईई और नीट की मुफ्त कोचिंग दिलाएगी। शिक्षा विभाग ‘क्वेश्चन बैंक’ तैयार करेगा, जिससे स्वयं सिद्धम पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस पहल से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए भारी भरकम फीस चुकाने से छुटकारा मिल जाएगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत स्वयं सिद्धम पोर्टल पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्टडी मैटीरियल और ‘क्वेश्चन बैंक’ दिया जाएगा। विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षकों से सवाल- जवाब कर सकेंगे।
विज्ञापन


नौवीं से ही विद्यार्थियों को जमा दो कक्षा के बाद होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाएगा। स्वयं सिद्धम पोर्टल से इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र की परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक घनश्याम चंद ने बताया है कि ‘क्वेश्चन बैंक’ तैयार करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

पांच चरणों में होगा ‘क्वेश्चन बैंक’

 himachal government schools free JEE and NEET coaching to students

‘क्वेश्चन बैंक’ पांच चरणों में तैयार किया जाएगा। इसे खेल की तरह बनाया जाएगा। पहले चरण में 50 फीसदी सवालों के सही जवाब देने के बाद ही दूसरे चरण में विद्यार्थी प्रवेश कर सकेंगे। तर्क दिया गया है कि इससे विद्यार्थियों में अगले चरण में जाने के लिए जिज्ञासा बनेगी।

लॉग इन आईडी बनाकर उठा सकेंगे लाभ
स्वयं सिद्धम पोर्टल से दी जाने वाली इस विशेष सुविधा को प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों का एक लॉग इन आईडी बनाया जाएगा। इस आईडी से विद्यार्थी घर और स्कूल दोनों जगह इसका प्रयोग कर सकेंगे। स्कूलों में बनाई गई आईसीटी लैब में जाकर विद्यार्थी इसे प्रयोग कर सकेंगे।

टेंडर के लिए मांगी मंजूरी
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने ‘क्वेश्चन बैंक’ तैयार करने का टेंडर जारी करने के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी है। टेंडर प्रक्रिया में नामी प्रशिक्षण संस्थानों को शामिल करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलते ही टेंडर जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed