फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Government proposal of civil services coaching in colleges

अब कॉलेज में ही मिल जाएगी एचएएस, आईएएस की कोचिंग

Sat, 12 Aug 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 12 Aug 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal Government proposal of civil services coaching in colleges

प्रदेश के डिग्री कॉलेजों में जल्द ही एचएएस और आईएएस बनने के टिप्स दिए जाएंगे। सूबे के विद्यार्थियों के हित के लिए शिक्षा विभाग प्रस्ताव बना रहा है। सरकार से प्रस्ताव मंजूर होने के बाद कॉलेज स्टूडेंट्स को निजी शिक्षण संस्थानों में भारी-भरकम फीस देकर कोचिंग लेने से छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन


कॉलेजों में कोचिंग देने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी। प्रशासनिक सेवाओं में जाने की चाह रखने वाले स्टूडेंट्स के लिए सरकारी स्तर पर कोचिंग की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
विज्ञापन


एचएएस, आईएएस, आईपीएस, एचपीएस जैसी परीक्षाओं की तैयारियों के लिए कॉलेजों में कोचिंग दी जाएगी। प्राइवेट कोचिंग सेंटर की तर्ज पर यहां बाकायदा पूरा कोर्स होगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी राज्यों में कोचिंग के लिए जाते हैं सैकड़ों छात्र

Himachal Government proposal of civil services coaching in colleges

अभी तक हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में इस तरह की कोचिंग दी जाती है। लेकिन ये सिर्फ  शॉर्ट टर्म कोचिंग है। सीटें भी नाममात्र की हैं। ज्यादा सीटें आरक्षित ही रहती हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव तैयार कर दिया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से चर्चा की जाएगी। इसे मंजूरी के लिए मंत्रिमंडल में रखा जाएगा। 

प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए कोचिंग देने वाले हिमाचल में गिने-चुने ही शिक्षण संस्थान हैं। राज्य से हर साल सैकड़ों छात्र चंडीगढ़ और नई दिल्ली में कोचिंग लेने के लिए जाते हैं। बाहरी राज्यों में कोचिंग लेना काफी महंगा पढ़ता है। अब कॉलेजों में कोचिंग देने की सरकार द्वारा की गई पहल से प्रदेश के छात्रों को बाहरी राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed