फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal girls made important role in winning handball championship

हैंडबॉल चैंपियन बनी भारतीय टीम में चमकीं हिमाचल की बेटियां

Wed, 04 Apr 2018 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बिलासपुर Updated Wed, 04 Apr 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
himachal girls made important role in winning handball championship

दक्षिण एशिया महिला हैंडबॉल में चैंपियन बनी भारतीय टीम में हिमाचल की बेटियां भी प्रदर्शन के दम पर चमकी हैं। 31 मार्च से तीन अप्रैल तक लखनऊ में प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में हराया। 

विज्ञापन


भारत की इस जीत में हिमाचल की गोल रक्षक दीक्षा ठाकुर की अहम भूमिका रही। हिमाचल की निधि शर्मा ने चार और शैलेजा ने तीन गोल लिए। फाइनल स्कोर 20-10 रहा। इससे पहले टीम ने अफगानिस्तान को 24-9 से पराजित किया।
विज्ञापन


इस मैच में भी हिमाचली की ओर से इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर संघ ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीत पर टीम और खिलाड़ियों को दी बधाई

himachal girls made important role in winning handball championship

प्रदेश हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार, डॉ. लाल चंद शर्मा, दलीप ठाकुर, डीडी तनवर, वीरेंद्र शर्मा, लखबीर लखी, सहायक उपाध्यक्ष आशीष ढिल्लो, राजीव कुमार, कपिल जैन, सयुंक्त सचिव डॉ. राज कुमार, हीरा सिंह, विनोद गुलेरिया, संदीप मित्तल, कोषाध्यक्ष मुनीष राणा, मीडिया

प्रभारी कर्ण चंदेल, प्रेस सलाहकार आईटी सेल मितांशु, सलाहकार अतुल सोनी, राजेश ठाकुर, मुनीष शर्मा, कानूनी सलाहकार रणदीप सिंह, मनोज चौहान, हैंडबॉल प्रशिक्षक सरिता शर्मा, अशोक गौतम, मनोज ठाकुर, स्नेहलता, प्रियंका, पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी

सुदर्शन बुल्ला, ललित शर्मा, हिमांशु तिवारी, प्रवेश मोंटी, सतिंद्र लाल्ली, विवेक कालिया, प्रीतम देव, प्रवेश राणा, रफीक अहमद, वीरेंद्र शर्मा, सोहन लाल, सचिन चौधरी ने टीम और खिलाड़ियों को बधाई दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed