फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: From next year 9th class students will participate in under-14 sports events

अगले साल से नौवीं में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी खेलेंगे अंडर-14

Sat, 02 Dec 2017 01:49 PM IST
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 02 Dec 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal: From next year 9th class students will participate in under-14 sports events

अगले साल से सूबे की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में बदलाव किया जाएगा। अब नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी अंडर-14 खेलकूद स्पर्धा में हिस्सा ले सकेंगे। वर्तमान में सिर्फ आठवीं तक के छात्र-छात्राएं अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते हैं।

विज्ञापन


अगर अंडर-14 आयु वर्ग का कोई खिलाड़ी नौवीं कक्षा में पढ़ता है तो वह हिमाचल की अंडर-14 स्कूली खेलों में भाग लेने से वंचित रह जाता था। उसे स्कूलों की अंडर-19 के खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ता है।
विज्ञापन


इसके चलते कई बार उसे अंडर-19 में खेलने का मौका तक नहीं मिल पाता था। अब हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संघ अगले साल से नौवीं कक्षा के पात्र खिलाड़ियों को अंडर-14 की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए मंजूरी देने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की वार्षिक बैठक में नौवीं के पात्र खिलाड़ियों को अंडर-14 स्कूली खेलों में भाग लेने के लिए प्रस्ताव रखा जाएगा। देश के अन्य राज्यों में इस प्रकार का प्रस्ताव लागू कर दिए गए हैं।


उधर, हिमाचल शारीरिक शिक्षक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मस्त राम भडियाल और महासचिव छोटा राम मान ने कहा कि अंडर-14 में नौवीं कक्षा के पात्र खिलाड़ियों को खेलने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसे औपचारिकता के लिए हिमाचल स्कूल क्रीड़ा संघ की मंजूरी के लिए बैठक में रखा जाएगा। अगले साल से इसे पूरी तरह लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed