फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Employment Department will provide job to 10 thousand youth

हिमाचल रोजगार विभाग 10 हजार युवाओं को दिलाएगा नौकरी

Sat, 17 Aug 2019 06:34 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Aug 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
Himachal Employment Department will provide job to 10 thousand youth
- फोटो : अमर उजाला

श्रम एवं रोजगार विभाग बेरोजगारों को घर-द्वार रोजगार दिलाने के लिए नौ रोजगार मेले और 120 कैंपस साक्षात्कार आयोजित करेगा। इसमें लगभग 10 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

विज्ञापन


शनिवार को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में लगाए गए रोजगार मेले में 411 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी मिल गई। मेले में लगभग 1500 बेरोजगार युवाओं ने पंजीकरण करवाया था।
विज्ञापन


देश की निजी क्षेत्र की कई नामी कंपनियों सहित लगभग 22 कंपनियों ने रोजगार मेले में साक्षात्कार लिए। रोजगार मेले का शुभारंभ नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने को प्रयासरत है। श्रम एवं रोजगार विभाग के उपनिदेशक रमेश कटोच ने बताया कि नगरोटा बगवां में आयोजित रोजगार मेले में 400 से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है। 

मेले में प्रॉक्टर एंड गैंबल, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, ल्युमिनिअस, विव गार्ड और मैक्लॉएड फार्मा सहित अन्य नामी औद्योगिक घरानों ने भाग लिया। रोजगार मेले के सफल आयोजन के लिए नगरोटा बगवां महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग सेल ने सहयोग किया।


इस मौके पर एसडीएम शशिपाल नेगी, क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी योगराज धीमान, नगर परिषद अध्यक्षा स्वर्णा वालिया, सुशीला सैनी, ब्रह्मानंद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed