फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal education directorate extended date for admission in class 10th and 12th

हजारों विद्यार्थियों को राहत, 10वीं और 12वीं में दाखिला लेने की तिथि बढ़ी

Fri, 17 May 2019 10:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Fri, 17 May 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
himachal education directorate extended date for admission in class 10th and 12th
सांकेतिक तस्वीर

शिक्षा विभाग ने बोर्ड कक्षाओं में दाखिला लेने की तिथि बढ़ा दी है। शिक्षा विभाग ने दाखिला तिथि में 20 दिन की बढ़ोतरी कर अंतिम दाखिला तिथि 31 मई कर दी है। अब विद्यार्थी 10वीं और 12वीं कक्षा में 31 मई तक दाखिला ले सकते हैं।

विज्ञापन


दाखिला तिथि बढ़ाने की एक वजह यह भी बताई जा रही है कि इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं के वार्षिक परिणामों के घोषित होने में देरी के कारण  कई मेधावी विद्यार्थी अपने अगली कक्षाओं में दाखिला नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष सीबीएसई, एसओएस सहित अन्य कई बोर्डों ने अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम देरी से घोषित किए हैं। ऐसे में दाखिला तिथि को बढ़ाना पड़ा। पहले 10वीं और 12वीं कक्षा में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई थी, लेकिन अब शिक्षा विभाग ने उसे बदलकर 31 मई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक बीआर धीमान ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 10वीं और 12वीं कक्षा की दाखिला तिथि 10 मई से बढ़ाकर 31 मई तक कर दी है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला नहीं लिया है, अब वह विद्यार्थी दाखिला सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed