{"_id":"5a3238384f1c1b68678c1c76","slug":"himachal-education-board-to-start-digital-locker","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कहीं भी कभी भी एक क्लिक पर देख सकेंगे अपने सर्टिफिकेट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
अब कहीं भी कभी भी एक क्लिक पर देख सकेंगे अपने सर्टिफिकेट
सुनील चड्ढा/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 17 Dec 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के लाखों छात्र अब बैंकों की तरह अपने सर्टिफिकेट डिजिटल लॉकर में रख सकेंगे। डिजिटल लॉकर में रखे दस्तावेजों को छात्र दुनिया में कहीं भी बैठकर एक क्लिक पर देख सकेंगे। ऐसी सुविधा शुरू करने वाला हिमाचल शिक्षा बोर्ड देश का पहला राज्य बनेगा।
विज्ञापन
नए प्रोजेक्ट को शुरू करने वाले मानव संसाधन विकास मंत्रालय की दो एजेंसियों के अधिकारियों ने धर्मशाला में शिक्षा बोर्ड के अफसरों के साथ बैठक की है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शिक्षा बोर्ड के समक्ष प्रोजेक्ट को शुरू करने का प्रेजेंटेशन दे दिया है। अब शिक्षा बोर्ड मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रोजेक्ट पर मंथन कर रहा है।
विज्ञापन
शिक्षा बोर्ड जल्द ही एग्रीमेंट कर एक माह के भीतर डिजिटल लॉकर के प्रोजेक्ट को पायलट आधार पर शुरू करेगा। डिजिटल लॉकर में छात्र अपने 10वीं, 12वीं और अन्य जरूरी दस्तावेज रख सकेंगे। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष बलबीर तेगटा ने बताया कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है। प्रोजेक्ट पर विचार कर जल्द एग्रीमेंट करेंगे। जल्द ही इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
यह होगा फायदा
वर्तमान में शिक्षा बोर्ड छात्रों को उनके सर्टिफिकेट घर में हार्ड कॉपी के रूप में भेजता है। कई बार सर्टिफिकेट खो जाने या घर में रह जाने की वजह से छात्र इंटरव्यू या उच्च शिक्षा में प्रवेश करने से वंचित रह जाते हैं। अब छात्र कहीं भी कभी भी ऑनलाइन अपने सर्टिफिकेट अपने प्रयोग के लिए देख सकेंगे। सरकारी नौकरी लग जाने पर विभागीय वेरिफिकेशन में भी डिजिटल लॉकर काम आएगा।
ऐसे काम करेगा
डिजिटल लॉकर के लिए शिक्षा बोर्ड छात्रों को यूजर नेम और पासवर्ड देगा। लॉकर खोलने के लिए हर बार छात्रों को शिक्षा बोर्ड से नया पासवर्ड मिलेगा, तभी लॉकर खुलेगा। डिजिटल लॉकर में रखे सर्टिफिकेट सभी सरकारी महकमों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में मान्य होंगे। थर्ड पार्टी भी आवेदन भेजकर कर डिजिटल लॉकर में बच्चों के सर्टिफिकेट वेरीफाई कर सकेगी।
कमेंट
कमेंट X