फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Education Board: Tate results declared, 12786 candidates pass

हिमाचल शिक्षा बोर्ड: टेट का परिणाम घोषित, 12786 अभ्यर्थी हुए पास

Tue, 29 Sep 2020 05:41 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Sep 2020 05:41 PM IST
विज्ञापन
Himachal Education Board: Tate results declared, 12786 candidates pass
स्कूल शिक्षा बोर्ड रिजल्ट

 हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अगस्त माह में ली अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड के पास परीक्षा के लिए 48716 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें 43291 ने परीक्षा दी थी। इन अभ्यर्थियों में से 12786 ही टेट उत्तीर्ण कर सके हैं।  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड ने 25 से 28 अगस्त तक आठ विषयों की प्रदेश स्तर पर अध्यापक पात्रता परीक्षा ली थी। परीक्षा में आर्ट्स से संबंधित 7074 अभ्यर्थी पास हुए हैं।

विज्ञापन


परीक्षा परिणाम 42.52 प्रतिशत रहा है। नॉन मेडिकल में 528 अभ्यर्थी, मेडिकल में 1190, जेबीटी में 1566, भाषा अध्यापक में 1857, शास्त्री में 526, पंजाबी में 43 और उर्दु में दो अभ्यर्थी पास हुए हैं। इसके अलावा एक अभ्यर्थी का परीक्षा परिणाम आरएलडी रखा गया है, जबकि जेबीटी विषय के एक अभ्यर्थी का नकल से संबंधित मामला पाए जाने पर यूएमसी रखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि बोर्ड ने परीक्षा परिणाम को अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया है, जिसे अभ्यर्थी अपना रोलनंबर डाल कर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed