फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal education board question repeated in TGT Arts Tet Exam

शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी आर्ट्स के टेट में दो बार पूछ लिया एक ही प्रश्न

Mon, 11 Sep 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Mon, 11 Sep 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
Himachal education board question repeated in TGT Arts Tet Exam

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के टीजीटी आर्ट्स टेट (अध्यापक पात्रता परीक्षा) में एक ही प्रश्न दो बार पूछ लिया है। इससे अभ्यर्थी असमंजस में रहे। दो बार पूछे इस प्रश्न के दोनों बार दिए गए चार-चार ऑप्शन में केवल एक ऑप्शन में भिन्नता थी, जबकि प्रश्न और इसके तीन ऑप्शन दोनों बार एक समान दिए गए।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों ने बताया कि टीजीटी आर्ट्स टेट की बी सीरीज में प्रश्न नंबर एक बुद्धि अपने आस-पास की समायोजन योग्यता है, किसने कहा? पूछा गया।

इसके स्पीयरमैन, बिनेट, जीन पियाजे और इनमें से कोई नहीं का ऑप्शन दिया गया। प्रश्न पत्र में यही प्रश्न नंबर 12 के रूप में पूछा गया। इसमें उत्तर के रूप में बोर्ड ने स्पीयर मैन, टेरमैन, जिन पियाजे और इनमें से कोई नहीं का ऑप्शन दिया गया था।

विज्ञापन

36 हजार ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा

Himachal education board question repeated in TGT Arts Tet Exam

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड की लोक संपर्क अधिकारी अंजू पाठक ने बताया कि बोर्ड को प्रश्न पत्र में त्रुटि की कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि ऐसा है तो अभ्यर्थी बोर्ड में लिखित शिकायत कर सकते हैं। शिकायत के आधार पर विषय विशेषज्ञों की कमेटी अंतिम फैसला लेगी। 

रविवार को स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीजीटी आर्ट्स और टीजीटी मेडिकल का टेट लिया। सुबह के सत्र में 134 परीक्षा केंद्रों में 30 हजार के करीब अभ्यर्थियों ने टीजीटी आर्ट्स का टेट दिया, जबकि सायंकालीन सत्र में 51 परीक्षा केंद्रों में छह हजार के करीब अभ्यर्थियों ने टीजीटी मेडिकल टेट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed