{"_id":"59ac0d644f1c1bf3278b501a","slug":"himachal-education-board-jbt-tet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के 12 हजार युवाओं ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदेश के 12 हजार युवाओं ने दी अध्यापक पात्रता परीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 03 Sep 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जेबीटी और शास्त्री की अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) का आयोजन किया। दोनों परीक्षाओं में प्रदेश भर के करीब 12 हजार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें सुबह के सत्र में हुए जेबीटी टेट में करीब नौ हजार, जबकि सायंकालीन सत्र में ली गई शास्त्री की शिक्षक पात्रता परीक्षा में करीब तीन हजार अभ्यर्थी बैठे।
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में सुबह दस बजे अध्यापक पात्रता परीक्षा शुरू हुई। यह दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली, जबकि शास्त्री की परीक्षा दो से साढ़े चार बजे तक ली गई। जेबीटी टेट के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने करीब 9700 परीक्षार्थियों को रोल नंबर जारी किए थे,
विज्ञापन
जबकि शास्त्री के लिए 3500 के करीब अभ्यर्थियों को रोल नंबर जारी किए गए थे। उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव अक्षय सूद ने बताया कि जेबीटी टेट और शास्त्री टेट प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों में शांतिप्रिय तरीके से हुआ। किसी भी केंद्र से किसी प्रकार की शिकायत स्कूल शिक्षा बोर्ड को नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
नौ को टीजीटी नॉन मेडिकल और एलटी टेट
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड नौ सितंबर को नॉन मेडिकल और एलटी के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा लेगा। सुबह के सत्र में नॉन मेडिकल और सायंकालीन सत्र में एलटी की परीक्षा होगी। इसके लिए बोर्ड शीघ्र रोलनंबर जारी करेगा।